पूजा-अर्चना कर राज्य मंत्री ने मंदिर के जीर्णोद्धार की रखी आधारशिला
1 min readअमेठी।
क्षेत्र के मत्तेपुर गांव में रविवार को एक भव्य कार्यक्रम में गांव स्थित बहुत पुराने ऐतिहासिक स्वयंभू शिव मंदिर के जीर्णोद्धार की विधि विधान से पूजन अर्चन कर आधारशिला रखी। मंदिर के शिला पूजन के अवसर पर आए हजारों लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहा कि पूर्वजों का आशीर्वाद और ईश्वर की असीम कृपा से मंदिर निर्माण जैसे कार्य का संयोग बनता है।
इस अवसर पर कुंवर मृगांकेश्वर शरण सिंह,तिलोई प्रमुख के पुत्र अखंड प्रताप सिंह जगदीशपुर ब्लाक प्रमुख राजेश विक्रमसिंह,सिंहपुर ब्लाक प्रमुख अंकित पासी,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि कौशलेंद्र सिंह,दिनेश जायसवाल,भाजपा नेता रमेश तिवारी,अखिलेश तिवारी,सुरेश चंद्र त्रिपाठी,राम कुमार पाठक,राम सागर तिवारी,विवेक तिवारी,अयोध्या मौर्य,अमरेश मिश्र प्रधान,रिजवान अहमद प्रधान,सुनील पासी,सियाराम दत्त मिश्र पूर्व प्रधान इंहौना,बृहमानंद शुक्ल आदि बड़ी संख्या में क्षेत्रीय व ग्रामीण गणमान्य लोग मौजूद रहे।