Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

महिलाओं की हत्या कर गहने लूटने वाले दंपति गिरफ्तार

1 min read

काठमांडू, नेपाल महिलाओं की हत्या करने के बाद उनके गहने लूटने वाले दंपति को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है I मिली जानकारी के अनुसार नेपाल पुलिस ने सीरियल किलर भारतीय नागरिक को नेपाली पत्नी सहित  गिरफ्तार किया है I पति पत्नी पर तीन नेपाली महिलाओं की हत्या कर उनके गहने और नकदी लूटने का आरोप है I

पड़ोसी देश नेपाल के सीमावर्ती जिले कपिलवस्तु, अर्घाखांची और गुल्मी में तीन नेपाली महिलाओं की हत्या कर उनके गहने एवं नगदी लूटने के आरोप में सीरियल किलर एक भारतीय नागरिक को उसकी नेपाली पत्नी के साथ गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ हत्या एवं लूट का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।


नेपाल के अर्घाखांची जिला पुलिस कार्यालय के प्रमुख मुकुंद प्रसाद रिजाल ने बताया कि रविवार की शाम को 23 वर्षीय एक भारतीय नागरिक सुशांत सिंह और उसकी नेपाली पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। सुशांत सिंह, गुड़गांव हरियाणा भारत का रहने वाला है, जबकि उसकी 22 वर्षीय पत्नी शिवा परियार नेपाल के अर्घाखांची जिले के शीतगंगा नगरपालिका-10, सिद्धारा की निवासी है।

इसे भी पढ़े

http://खबर का दिखा असर—पशु क्रूरता अधिनियम के तहत तीन पर मुक़दमा https://www.lokdastak.com/archives/6802

इन दोनों पर बुजुर्ग और अकेली महिलाओं की हत्या कर उनके गहने और नकदी लूटने का आरोप था। जिनकी काफी समय से तलाश की जा रही थी। मुकुंद प्रसाद रिजाल ने बताया कि बीते 1 जनवरी 2023 को अर्घाखांची जिले के शीतगंगा नगरपालिका-10 बहखोर निवासी राधा थापा (60 वर्ष), नवंबर माह में गुल्मी जिले के इस्मा गांवपालिका-5 निवासी जीवकला थापा (75 वर्ष) तथा सितंबर माह में कपिलवस्तु जिले के विजयनगर गांवपालिका-4 निवासी योगमाया गैरे (70 वर्ष) की इन दोनों ने मिलकर हत्या कर उनके गहने एवं नकदी लूट लिए थे।

सुशांत सिंह को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही थी, इसी दौरान यह जानकारी मिली कि उक्त सभी हत्याओं एवं लूट में उसकी पत्नी भी शामिल है। इसके बाद पुलिस ने उसकी पत्नी शिवा परिवार को भी गिरफ्तार कर लिया। अर्घाखांची जिला पुलिस कार्यालय के प्रमुख मुकुंद प्रसाद रिजाल ने बताया कि दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने उक्त तीनों महिलाओं की हत्या कर उनके गहने एवं नकदी लूट थे। गहनों को उन्होंने चंद्रौटा होते हुए भारतीय बाजार में ले जाकर बेचा था। दोनों के खिलाफ हत्या तथा लूट का मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »