Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

भारत जोड़ो यात्रा में अमेठी के सैकड़ो कांग्रेसी हुए शामिल

1 min read

 

अमेठी। भारत जोड़ो यात्रा उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर चुकी है।जिले के सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता मंगलवार को यात्रा में शामिल हुए। राहुल से मिलने के लिए उमड़ी भीड़ के चलते भगदड़ मच गई जिसमें कुछ महिला कार्यकर्ताओं को इधर-उधर भागना पड़ा। यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिसकर्मियों पर बदसलूकी के आरोप लगाएं है।#Bharatjodoyatra

कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा में अमेठी संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्त्ता जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में भारत यात्रा में शामिल होने के लिए बसों का सहारा लिए।जिला कांग्रेस दल के अध्यक्ष राम बरन कश्यप शुरू से भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे है। सोमवार को उन्होंने फेसबुक लाइव के माध्यम से जिलेवासियों संवाद किया था और यात्रा में शामिल होने की बात कही थी। #RahulGandhi

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से भी इस महायज्ञ रुपी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो सकते है।पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, जिला प्रवक्ता अरविन्द चतुर्वेदी,आशीष शुक्ल,अभिषेक गोपी, अमित कुमार निर्मल,शुभम सिंह, अनिल सिंह समेत सैकड़ो कांग्रेसी नेता भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए।

लोनी बार्डर गाजियाबाद में भारत जोडो यात्रा मे दक्षिण भारत के राज्यों का भ्रमण कर चुके युवा कांग्रेस नेता त्रिभुवन प्रसाद गौतम भी अपनी टीम के साथ शामिल हुए।कडाके की ठंड मे यात्रा के दौरान उमड़ी भीड़ से उत्साहित त्रिभुवन प्रसाद ने कहा कि भारत जोडो यात्रा उत्तर प्रदेश की राजनीति मे परिवर्तन का माध्यम बनेगी।

भाजपा की नफरत की राजनीति, मंहगाई, भ्रष्टाचार, अपराध और कुशासन से ऊबी प्रदेश की जनता परिवर्तन की तैयारी कर रही है। भारत जोडो़ यात्रा ने टूटे हुए दिलों को जोड़ने का काम किया है।किसान, मजदूर, नौजवान, छात्र, व्यापारी, महिलाएं सभी अपना काम छोडकर यात्रा मे राहुल जी के साथ चल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »