Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

सावित्री बाई फुले के आदर्शों से बालिकाओं को परिचित कराएं -बी.एस.ए

1 min read

 

रायबरेली I सावित्रीबाई फुले महिलाओं एवं बालिकाओं की प्रेरणा स्रोत रही आज उनकी जयंती पर बालिकाओं द्वारा घर पर रहकर फैंसी ड्रेस के रूप में गांव भर एवं समाज को सावित्रीबाई फुले का संदेश दिया I


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि देश की प्रथम महिला शिक्षिका होने के साथ-साथ सावित्रीबाई फुले द्वारा बालिकाओं का विद्यालय खोलने का सबसे पहले प्रयास किया गया तथा उन्होंने समाज में महिलाओं एवं बालिकाओं को समानता का अधिकार शिक्षा का अधिकार दिलाने का पूरा प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि मीना मंच के माध्यम से सभी सुगम करता बालिकाओं को एवं महिलाओं को सावित्रीबाई फुले के आदर्शों से परिचित कराएं।

बालिका शिक्षा रिसोर्स पर्सन प्रभारी मीना मंच एस.एस पाण्डेय ने कहा कि सावित्रीबाई फुले द्वारा किए गए प्रयास से आज देश में बालिकाओं एवं महिलाओं का सम्मान बढ़ा है मीना मंच के माध्यम से ऐसी आदर्श महान महिलाओं के विचारों सोच एवं बदलाव के बारे में समय-समय पर शुभम करता द्वारा सजग एवं जागरूक बनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »