Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

मयूर निकुंज आश्रम में संत कुण्डल कृष्ण महाराज के जयंती महोत्सव की धूम

1 min read
Spread the love

 

वृन्दावन। गौशाला नगर (अटल्ला चुंगी) क्षेत्र स्थित श्रीमयूर निकुंज आश्रम में श्रीकृष्ण कीर्ति फाउंडेशन के तत्वावधान में प्रख्यात संत निकुंजवासी कुण्डल कृष्ण महाराज का पंच दिवसीय जयंती महोत्सव इन दिनों अत्यंत श्रद्धा व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।जिसमें प्रख्यात भागवत विदुषी कीर्ति किशोरी के द्वारा श्रीराम कथा का रसपान कराया जा रहा है।साथ ही नित्यप्रति संतों व निर्धनों को भोजन कराया जा रहा है।

इसके अलावा गौसेवा, निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है,जिसमें जरूरत मंदो को नि:शुल्क चश्मा वितरण किए जा रहे हैं I श्रीराम कथा में कथा प्रवक्ता कीर्ति किशोरी ने श्रीसीताराम विवाह प्रसंग श्रवण कराते हुए कहा कि ठाकुरजी के उत्सव मनाने से असंख्य व्यक्तियों को प्रेरणा व ऊर्जा प्राप्त होती है।साथ ही उन्हें भगवद भक्ति सहज में ही प्राप्त होती है।
इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी नवलगिरि महाराज व ब्रज साहित्य सेवा मंडल के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि भागवत विदुषी कीर्ति किशोरी विश्वविख्यात अध्यात्मविद हैं।

उन्होंने समूचे विश्व में धर्म व अध्यात्म का प्रचार व प्रसार करके असंख्य व्यक्तियों का कल्याण किया है और कर रही हैं।उनके द्वारा संस्थापित श्रीकृष्ण कीर्ति फाउंडेशन के द्वारा न केवल विभिन्न धर्म ग्रंथों का प्रचार- प्रसार अपितु संत सेवा, विप्र सेवा, गौसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु भी अनेक सेवा प्रकल्प संचालित किए जा रहे हैं, जो कि अति प्रशंसनीय हैं।

जयंती महोत्सव में श्रीकृष्ण कीर्ति फाउंडेशन के सचिव सतेंद्र जोशी, जम्मू के पुलिस अधीक्षक जुगल शर्मा, डॉ. राधाकांत शर्मा, उमेश बंसल व अनिल बंसल (आगरा), श्रीराधा माधव सेवा समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल (पंचकूला), कुलदीप बाधवा, मयूर कृष्ण, कुसुम शर्मा, उर्मिल बंसल, आरती शर्मा, बीना बाधवा, रामानुज शर्मा, पुष्पेंद्र जोशी, दर्शिका व श्रवण आदि की उपस्थिति विशेष रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »