Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

हिंदी व कन्नड़ भाषा को समर्पित “राष्ट्रीय चेतना परिवार ” अभिव्यक्ति ” काव्य संध्या का शानदार आयोजन

1 min read

बेंगलुरु I

18 दिसंबर अपराह्न 2 बजे से 5 बजे तक राष्ट्रीय चेतना परिवार ” अभिव्यक्ति ” काव्य संध्या का शानदार आयोजन हुआ जिसमे बैंगलोर के प्रसिद्ध हिंदी और कन्नड़ साहित्यकारों ने शिरकत की | इस काव्य संध्या में प्रसिद्ध लोकगीतकार “सुनीता सैनी गुड्डी ” मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं | उन्होंने सुन्दर लोकगीतों की प्रस्तुति दी | सुनीता सैनी ” सावित्री बाई फुले लोक साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था बैंगलोर ” की संस्थापक हैं | सुनीता सैनी ने सैनिको को समर्पित कविता “ओढ़कर यू तिरंगा क्यों चल दिया ” प्रस्तुत की | व पानीपूरी और हेलमेट पर हास्य गीत प्रस्तुत किया | विशिष्ट अतिथि साहित्यकार विजेंद्र सैनी और कन्नड़ साहित्यकार श्रीधर एन विशिष्ट अतिथि थे | सभी अतिथियों को राष्ट्रीय चेतना परिवार का स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र दे कर सम्मानित किया ये |
विशिष्ट अतिथि विजेंद्र सैनी ने ” हम बेवजह किसी को तोड़ते नहीं हैं, छेड़े कोई तो उसे छोड़ते नहीं है ” व “अगर मैं कुंवारा होता ” एक हास्य कविता की प्रस्तुति दी | विशिष्ट अतिथि श्रीधर एन गरीब, मेधावी बच्चों को निशुल्क कोचिंग देते हैं | बेटियों की शिक्षा पर उनका ध्यान ज्यादा है | श्रीधर एन ने ” तिरंगा का रास्ता दिखाता है एकता का ” तिरंगे के सम्मान में अपनी सुन्दर प्रस्तुति दी |
सबसे पहले राष्ट्रीय चेतना परिवार के संस्थापक डॉ अरविन्द गुप्ता ने स्वागत उद्बोधन व राष्ट्रीय चेतना परिवार के उद्देश्यों को कविता के माध्यम से बताया |
उसके बाद मेघा जोशी ने सरस्वती वंदना से काव्य संध्या का शुभारंभ किया व एक सुंदर कविता प्रस्तुत की | डॉ मलकप्पा अलियास महेश जी ने पति पत्नी के प्रेम पर कविता प्रस्तुत की | “मुरझाई तुलसी आंगन की ” महिलाओं को समर्पित कविता सावन कुमार ने प्रस्तुत की | विवेक मिश्र ने गलवान घाटी के सैनिकों पर अपना अनुभव कविता के माध्यम से बताया | कन्नड़ कवि बी एन शिवराम ने सुंदर भक्ति रचना प्रस्तुत की | सुभाष जी ने भी सूर्य को समर्पित अपनी कविता प्रस्तुत की | रूद्रप्पा गंगेरे जी ने कन्नड़ में भाषा का गुणगान किया | सुलेखा कुलश्रेष्ठ ने नववर्ष पर अपनी रचना प्रस्तुत की | रीता सिंह ने नारियों को समर्पित ” नारी तू महान है ” कविता प्रस्तुत की | अभिव्यक्ति काव्य मंच की अध्यक्ष मंजू गुप्ता ने अध्यक्ष भाषण दिया व एक मधुर गीत “मन के मुरझाए आँगन में नूपुर की झंकार कहाँ ” प्रस्तुत किया | रीता सिंह ने काव्य संध्या का संचालन किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »