Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

प्रादेशिक भारत यात्रा गांधी आश्रम में सेवादल द्वारा ध्वज वन्दन कार्यक्रम से शुरू

1 min read

 

बाराबंकी I प्रान्तीय अध्यक्ष नकुल दुबे जी की अगुवाई में 11 दिसम्बर से जनपद बाराबंकी से शुरू होने वाली प्रादेशिक भारत यात्रा आज गांधी आश्रम में सेवादल द्वारा ध्वज वन्दन कार्यक्रम से शुरू होकर नगर के आवास विकास, पटेल तिराहा, बस स्टेशन, घोसियाना, छाया चौराहा, बेगमगंज, धनोखर, घण्टाघर, फजल-उर-रहमान पार्क, नबीगंज, पल्हरी चौराहा होते हुए हजारों की संख्या में कांग्रेसजनों के साथ नाका चौराहा पहुंची I जहां बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर उद्यान में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात् पूर्व सांसद डॉ.पी.एल.पुनिया के ओबरी आवास पर यात्रा का समापन हुआ। हजारों की संख्या में कांग्रेसजनो के साथ पूर्व मंत्री, नकुल दुबे, पूर्व सांसद डॉ.पी.एल.पुनिया, मध्य जोन कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष तनुज पुनिया तथा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो. मोहसिन ने यात्रा की अगुवाई की।
उक्त अवसर पर पूर्व सांसद डॉ.पी.एल.पुनिया के ओबरी आवास पर प्रान्तीय अध्यक्ष नकुल दुबे ने कहा कि पिछले वर्ष उदयपुर के संकल्प शिविर में कांग्रेस पार्टी ने संकल्प लिया था कि देश भर में पद यात्राऐं आयोजित की जायेंगी उसी संकल्प के तहत् प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी के नेतृत्व में प्रदेश के छह प्रान्तीय अध्यक्ष अपने अपने कार्यक्षेत्र में 6 प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा निकालकर 2200 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। आज अवध प्रान्त की प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा की सफल शुरूआत जनपद बाराबंकी से शुरू हुई हैं, इसके लिये मैं पूर्व सांसद डॉ.पी.एल.पुनिया, तनुज पुनिया तथा कांग्रेस संगठन को बधाई देता हूॅ।
भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, नफरत के खिलाफ चलने वाली इस पद यात्रा को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा हैं। हर जोन की यात्रा में 500 व्यक्ति लगातार चलते रहेंगे और जिस भी जिले से शुरू होकर अगले जिले में रात्रि विश्राम करती हैं और अगले दिन पुनः यात्रा की शुरूआत होती हैं। अवध प्रान्त की यह यात्रा जनपद बाराबंकी से आज शुरू होकर 12 दिसम्बर को लखनऊ, 13 को श्रावस्ती, 14 को बलरामपुर, 15 को गोण्डा, 16 को बहराइच, 17 को रायबरेली, 18 को उन्नाव, 19 को लखीमपुर खीरी, 20 को सीतापुर होते हुए 21 को हरदोई में यात्रा का समापन होगा।
पूर्व सांसद डॉ.पी.एल.पुनिया जी ने प्रान्तीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री नकुल दुबे का स्वागत करते हुए कहा कि कन्याकुमारी से चलकर कश्मीर तक जाने वाली भारत जोड़ो यात्रा पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में चल रही हैं जो राजस्थान से निकलकर दिल्ली होते हुए जनवरी में उत्तर प्रदेश पहुंचेगी। राहुल जी की अगुवाई में चल रही यात्रा ने देश की आवाम में जबरदस्त ऊर्जा का संचार किया हैं उसी का नतीजा हैं कि हिमाचल प्रदेश से भाजपा के पतन की शुरूआत हो चुकी हैं। यह यात्रा भारत जोड़ो, नफरत छोड़ो के उद्देश्य से निकल रही हैं। मध्य जोन के अध्यक्ष तनुज पुनिया, कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला ने यात्रा को सफल बनाने के लिये कांग्रेसजनो को बधाई दी।
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान प्रान्तीय अध्यक्ष नकुल दुबे, पूर्व सांसद डॉ.पी.एल.पुनिया, तनुज पुनिया, मो.मोहसिन ने पटेल तिराहे पर सरदार पटेल, गांधी भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पुलिस चौराहे पर बाबू के.डी. सिंह, छाया चौराहे पर अमर शहीद बलभद्र सिंह, धनोखर चौराहे पर रामसेवक यादव, शास्त्री मार्केट में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री तथा नाका सतरिख में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
प्रादेशिक अवध प्रान्त की भारत जोड़ो यात्रा में मुख्य रूप से प्रान्तीय अध्यक्ष नकुल दुबे, पूर्व सांसद डॉ.पी.एल.पुनिया, तनुज पुनिया, सुशील पासी, पार्टी की वरिष्ठ नेत्री शहाना सिद्दीकी, ज्ञानेश शुक्ला, सरजू शर्मा, फरहान वारसी, रामानुज यादव, आदर्श पटेल, के.सी.श्रीवास्तव, गौरी यादव, अजीत वर्मा, आमिर किदवई, वीरेन्द्र प्रताप यादव, प्रताप वर्मा बाबू जी, रमन लाल द्विवेदी, अतीक अहमद, अमरनाथ मिश्रा, सद्दन, अफाक भाई, सिकन्दर अब्बास रिजवी, अखिलेश वर्मा, संजीव मिश्रा, चित्रा वर्मा, रमेश कश्यप, सोनम वैश्य, सना शेख, मो. आरिफ, इन्द्रजीत रावत, सियाराम यादव, फरीद अहमद, इन्द्रेश वर्मा, इरफान कुरैशी, जमील प्रमुख, देवेन्द्र सिंह मोनू, देवेन्द्र यादव, कमल भल्ला, विजयपाल गौतम, रामहरख रावत, फरीद अहमद, सुरेन्द्र वर्मा, पुत्तूलाल वर्मा, मो. हसन, नेकचन्द्र त्रिपाठी, सद्दाम हुसैन, धनंजय सिंह, प्रीति शुक्ला, सरोज गौतम, मीरा गौतम, रूख्सार बानो, अम्बरीश रावत, अकील अंसारी, अमित गौतम, प्रदीप वर्मा, प्रदीप मौर्या, जलालुद्दीन गुड्डू सहित सैकड़ो की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »