पढ़े लिखे युवाओं को राजनीति के मुख्य धारा से जुड़ना चाहिए- कुमार अशोक
1 min read
लखनऊ I
जयहिंद नेशनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ.आशीष श्रीवास्तव जी के कुशल नेतृत्व में सौहार्दपूर्ण सम्पर्क अभियान जारी रखते हुए पार्टी ने दो बार के राज्यमंत्री,उत्तर प्रदेश सरकार एवं भाजपा प्रवक्ता कुमार अशोक पांडेय जी, से लखनऊ मे भेटवर्ता की।डॉ.आशीष श्रीवास्तव ने कुमार अशोक जी को जयहिंद नेशनल पार्टी के बारे में बताया और अपने कार्य योजना से अवगत कराया ।
श्री कुमार जी ने एक अभिवाहक के तौर ओर बड़े ही एकाग्रता से डॉ.आशीष श्रीवास्तव जी को सुना और उनके राजनीतिक उद्देश्यों और ऊर्जा को देखते हुए, उनका राजनीति में स्वागत किया और कहा निश्चित ही तौर पर पढ़े लिखे युवाओं को राजनीति के मुख्य धारा से जुड़ना चाहिए। आपने अपने 30 वर्षो का राजनैतिक और जमीनी अनुभव भी साँझा किया और डॉ.आशीष को सही दिशा में कार्य करने का सुझाव दिया। प्रदेश में हो रहे अच्छे और विकास के कार्य को और निरंतर प्रयास को जयहिंद नेशनल पार्टी भी अपना साथ देगी और मिलकर प्रदेश को आगे बढ़ाने का कार्य करेगी।डॉ.आशीष श्रीवास्तव जी ने कहा कि अब इस देश में राजनीति का स्वरूप बदलना चाहिए,इसके लिए सभी शिक्षित युवा, महिलाएं,पुरुष, जागरुक जनता अब साथ आए। उन्होंने कहा कि, देश के 75 वर्षों के आजादी के बाद भी ,भारत का आम नागरिक, मूल भूत सुविधाओं के लिए इधर उधर भटक रहा है। देश को अगर तरक्की करनी है तो, सभी को संकल्प लेना होगा की देश के हर कोने तक,हर नागरिक तक, शिक्षा का प्रवाह हो और वो समाज के मुख्य धारा से जुड़ सके। डॉ.आशीष श्रीवास्तव जी*म ने विभिन्न राजनीतिक विषयों पर गंभीरता पूर्वक चर्चा करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कार्य-योजनाओं और पार्टी के उद्देश्यों एवं महत्वपूर्ण विचारों को साँझा किया और विशेषकर उत्तर प्रदेश राज्य की शिक्षा, रोजगार, पलायन,जातिगत राजनीतिक परिवेश पर भी विश्लेषण किया।बदलाव के लिए राजनैतिक इक्षाशक्ति को सुनिश्चित करना होगा। अंततःजयहिंद नेशनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.आशीष श्रीवास्तव जी का कुमार अशोक जी ने स्वागत किया और अपनी लिखी हुई पुस्तक “श्रीराम जन्मभूमि और अयोध्या का संघर्ष” स्मृति चिन्ह के तौर पर भेंट किया और साथ ही डॉ.आशीष के उज्जवल राजनीतिक भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किया। डॉ.आशीष श्रीवास्तव जी ने भी कुमार अशोक जी का आभार व्यक्त किया और उनका स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।