Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

भाला फेंक, गोला फेंक, जेबलिन थ्रो, और दौड़ प्रतियोगिता हुई आयोजित

1 min read

 

अमेठी। मंगलवार को रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अमेठी में तीन दिवसीय वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता के दूसरे दिन भाला फेंक, गोला फेंक, जेबलिन थ्रो, 200 मीटर, 1500 मीटर एवं 5000 मीटर की दौड़ सम्पन्न हुई। 5000 मीटर दौड़ के पुरूष वर्ग में राजीव तिवारी प्रथम, आशीष वर्मा द्वितीय तथा प्रवीन तिवारी तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में आरती विश्वकर्मा प्रथम, संजनी विश्वकर्मा द्वितीय तथा नीतू यादव तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाला फेंक पुरूष वर्ग में महेन्द्र प्रताप सिंह प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं आदित्य सिंह द्वितीय एवं शिवम सिंह तृतीय स्थान प्राप्त किये।

महिला वर्ग में कंचन मौर्या प्रथम, मुस्कान बानों द्वितीय तथा ममता सिंह तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक पुरूष वर्ग में आशीष सिंह प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं अमन सिंह द्वितीय एवं मृत्युजंय तृतीय स्थान प्राप्त किये। महिला वर्ग में रांची सिंह प्रथम, पूर्णिमा पाण्डेय द्वितीय तथा वन्दना सिंह तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर दौड़ के पुरूष वर्ग में सौरभ कुमार प्रथम, मनीष कनौजिया द्वितीय तथा प्रमोद कश्यप तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में साक्षी चैहान प्रथम स्थान, शालिनी मिश्रा द्वितीय तथा संजनी विश्वकर्मा तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ पुरूष वर्ग में सुरेश तिवारी प्रथम, राज बहादुर वर्मा द्वितीय तथा मेवालाल सरोज तृतीय स्थान पर रहे वहीं महिला वर्ग में आरती विश्वकर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया प्रियंका जायसवाल द्वितीय तथा कंचन यादव तृतीय स्थान पर रहीं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 पी0के0 श्रीवास्तव ने कहा कि वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता में छात्राओं की सहभागिता काफी अधिक रही। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में क्रीडा अधिकारी डाॅ0 दुष्यन्त प्रताप सिंह, डाॅ0 भगवती थिटे, डाॅ0 शशिशेखर सिंह सहित प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने सक्रिय सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »