Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

अयोध्या के भव्य दीपोत्सव में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी

1 min read


अयोध्या I
अयोध्या में आयोजित भव्य दीपोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होकर निर्धारित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए I अयोध्या में रामलला के मंदिर पहुंचकर पीएम मोदी रामलला के दर्शन किए I शाम करीब 6 बजे अयोध्या में भव्य दीपोत्सव की शुरुआत हुई I हजारों वॉलिंटियर्स दीप जलाने के काम में जुटे हैं I अयोध्या में सरयू के तट पर दोनों ओर दीपों को जलाया गया I राम की पैड़ी पर इस बार 9 लाख 51 हजार दीये प्रज्जवलित किए गए हैं I

शाम ढलने के साथ ही सरयू के घाट दीपों की रोशनी से जगमगाने लगे I अयोध्या 18 लाख दिये से जगमगा रहा है I पीएम मोदी रामकथा पार्क पहुंचे उनके साथ सीएम योगी भी मौजूद रहेI कार्यक्रम में मौजूद एक संत के पीएम मोदी ने पैर छू कर आशीर्वाद लिया I पीएम मोदी ने रामकथा पार्क में आयोजित कार्यक्रम में पहले श्रीराम का राजतिलक किया फिर माता सीता,लक्ष्मण और हनुमान का भी तिलक किया I इसके बाद इनकी आरती भी उतारी I पीएम मोदी के बाद सीएम योगी ने भी श्रीराम की आरती की I
राममंदिर के निर्माण के लिये पांच अगस्त 2020 को भूमि पूजन के बाद प्रधानमंत्री का यह पहला अयोध्या दौरा है I राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में प्रधानमंत्री का स्वागत किया I पीएम मोदी ने राम मंदिर में दीपक जलाया और भगवान राम दरबार की प्रतिमाओं के सामने फूल की पंखुड़ियां अर्पित की और आरती की I प्रधानमंत्री मोदी सरयू नदी के तट पर आयोजित भव्य दीपोत्सव में भी शामिल हुए I इस अवसर पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बृजेश पटेल सहित मंत्रिमंडल के सहयोगी भी मौजूद रहे इस कार्यक्रम में अनेक देशों के राजदूत भी शामिल हुए I

एक साथ जले 17 लाख से अधिक दीपक ,बना विश्व रिकॉर्ड

अयोध्या में सरयू नदी के तट पर 15 लाख से अधिक दीये जलाए गए हैं. I अयोध्या में कुल 17 लाख से अधिक दीये जलाए गए हैं I जिनमें से 15 लाख 76 हजार सरयू नदी के तट पर ही जलाए गए है I अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान जहां एक तरफ रिकॉर्ड दीपक जलाए जाने का नया रिकॉर्ड बना वहीं अब लेजर शो का भी आगाज हुआ I लेजर शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे I

 

भारत के कण-कण में,जन-जन के मन में राम– मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपोत्सव की शुरुआत के बाद कहा कि भारत के कण-कण में, जन-जन के मन में राम हैं I उन्होंने कहा कि ईद से दिवाली तक, यही तो भारत की संस्कृति है I पीएम मोदी ने कहा कि दिया खुद जलता है और रोशनी सबको देता है I देश ने कितनी ही गंभीर स्थितियों को देखा है, कई दौर देखे हैं. जब दुनिया की बड़ी-बड़ी शक्तियों का सूरज अस्त हो रहा था तब भी हमारी उम्मीदों का दिया टिमटिमा रहा था I पीएम मोदी ने भगवान राम को विश्व के लिए ज्योति पुंज बताया और कहा कि आज अयोध्या दीपों से जगमग है I दीया स्वयं जलता है और साथ में अंधेरे को भी जलाता है I उन्होंने कहा कि भारत ने अंधकार से निकलकर प्रकाश फैलाया I दीपक समर्पण का भाव लाता है I दीया अंधेरी शाम में भी साथ देता है I  पीएम मोदी ने कहा कि विजय हमेशा सदाचार की होती है I

अयोध्या कार्यक्रम पर पीएम मोदी के ट्वीट

अयोध्या कार्यक्रम में शामिल नरेंद्र मोदी अपने ट्विटर हैंडल से अयोध्या यात्रा की स्मृति को साझा करते हुए लिखा कि—–
श्रीराम भारत के कण-कण में हैं। जन-जन के मन में हैं।अयोध्या की इस पावन धरती पर मुझे भगवान श्री रामलला की पूजा-अर्चना का सौभाग्य मिला। मैंने राष्ट्र की प्रगति और समस्त देशवासियों की कुशलता की कामना की।श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। यह एक अद्भुत भव्य परिसर बनने जा रहा है, जो संसार भर के श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करेगा।श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से जुड़े अपने मेहनती श्रमजीवियों से संवाद का सुअवसर मिला। आने वाली पीढ़ियां राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करेंगी।श्रीरामलला के दर्शन और उसके बाद राजा राम का अभिषेक, ये सौभाग्य प्रभु श्रीराम की कृपा से ही मिलता है। जब श्रीराम का अभिषेक होता है, तो हमारे भीतर उनके आदर्श एवं मूल्य और दृढ़ हो जाते हैं।
भगवान राम के अभिषेक के साथ ही उनका दिखाया पथ और प्रदीप्त हो उठता है। अयोध्या की सरयू आरती में शामिल होने का सौभाग्य मिला।
जन्मभूमि मम पुरी सुहावनि।

उत्तर दिसि बह सरजू पावनि॥

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »