Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

बाढ़ पीड़ितों ने लेखपाल पर लगाए भ्रष्टाचार के गम्भीर आरोप

1 min read

 

सीतापुर I

ग्रामीणों ने लेखपाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है I रुपए लेकर अपात्र लोगों को बाढ़ राहत किट दे रहा है I गरीबो को  बाढ़ राहत सामग्री नहीं दी जा रही है I जिले के भदफर विकास खंड तहसील लहरपुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों में बाढ़ का पानी आया I ग्राम पंचायत भदफ़र समेत आस पास की ग्राम पंचायतों में तेजी से बाढ़ का पानी आया है I  जिसमे, बाढ़ के पानी से किसानों की फसलें बर्बाद हुई I भदफ़र, रमुआपुर ,मझरी, तेजवापुर, तिकौना,खानियापुर ,बेलवाडिंगरा, दंडपुरवा ,आंबा,भटपुरवा, ठाकुरान पुरवा आदि गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं I जब से बाढ़ का पानी क्षेत्र में आया है कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने क्षेत्र में भ्रमण किया I लोगों का जाना हाल बाढ़ ग्रस्त इलाके में जाकर मंजरी पासिंन, मझरी कारिंदा 50 ग्राम वासियों को वितरण करवाई, बाढ़ राहत सामग्री 5 किलो लाई ,आलू, एक किट, अपने समझ वितरित कराई लोग बाढ़ राहत सामग्री पाकर मंत्री जी को दिया धन्यवाद
मंत्री जी ने यह भी कहा था सर्वे करा के सबको बाढ़ राहत सामग्री उपलब्ध कराओ कि अधिकारियों से सी भी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए I लेकिन जब दूसरे दिन सामग्री वितरित की गई तो लेखपाल ने अपने चहेतों को बाढ़ राहत सामग्री वितरित की I जिन लोगों के घर में पानी भरा था,  कुछ लोगों को नाम छोड़कर अपात्र लोगों को बाढ़ राहत सामग्री दी I ग्रामीणों ने यह भी बताया अपात्र लोगों से लेखपाल मेराज खान ने ₹200 से ₹300 तक लेकर के बाढ़ राहत सामग्री वितरित की है I ग्रामीणों ने यह भी बताया जब लेखपाल बाढ़ राहत सामग्री बांटते हैं तो चौकी से फोर्स बुलाकर अपनी मर्जी के अनुसार बाढ़ राहत सामग्री बांटते हैं I हम लोग लेखपाल से बात भी नहीं कर पाते  हैं , कुछ अपात्रों को बाढ़ राहत सामग्री दे दिया है I लेखपाल ने ग्रामीणों ने यह भी बताया जब हम सब लोगों ने प्रधान शिवकुमार यादव से कहा तो प्रधान जी ने क्षेत्रीय लेखपाल मेराज खान से कहा ऐसा क्यों कर रहे हो लेखपाल ने कहा मैं जहां , जिस क्षेत्र मे रहता हूं अपनी मर्जी के अनुसार कार्य करता हूं आप कौन होते हो I अब देखने का विषय है प्रशासन के अधिकारी गरीब लोगों को बाढ़ राहत सामग्री देते हैं कि नहीं आने समय में पता चलेगा I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »