BREAKING NEWS : दो दिन से लापता अधेड़ का गोमती नदी में मिला शव
1 min read
रिपोर्ट – लोक दस्तक संवाददाता
अमेठी, उप्र ।
जिले के थाना भाले सुल्तान क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में गायब अधेड़ का शव गोमती नदी में मिला है। जिसकी शिनाख्त भाले सुल्तान थाना के ग्राम महमदपुर के राम मनोहर यादव (50) के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विधिक कार्यवाही कि जा रही है। परिजनों के मुताबिक दो दिन से घर से गायब था।
जनपद के भाले सुल्तान थाना क्षेत्र के कोटवा के पास गोमती नदी में एक अधेड़ का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक दो दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था।
स्थानीय लोगों ने नदी में शव तैरता देख पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची भाले सुल्तान पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। मृतक की पहचान राममनोहर यादव उम्र 50 वर्ष निवासी महमदपुर, थाना भाले सुल्तान के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार राममनोहर दो दिन पहले घर से निकले थे और वापस नहीं लौटे थे। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



