BREAKING NEWS : पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर काफिले के वाहन टकराई, राहुल गाँधी सुरक्षित
1 min read
रिपोर्ट -लोक दस्तक संवाददाता
सुल्तानपुर, उप्र ।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले में उस समय हड़कंप मच गया जब पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर उनके काफिले के दो वाहन आपस में टकरा गए।
यह घटना सुल्तानपुर जिले के हलियापुर क्षेत्र के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के 89.5 mile पर की बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार काफिले में चल रहे वाहनों के आपस में टकराने से एक-दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
राहुल गांधी पूरी तरह सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी सुल्तानपुर में मानहानि मामले में कोर्ट में पेशी के लिए जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हुआ।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और घायलों को उपचार के लिए भेजा गया। काफिला कुछ देर रुकने के बाद फिर से सुल्तानपुर के लिए रवाना हो गया।



