Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

BREAKING NEWS : राहुल गांधी को मानहानि केस में राहत, सुल्तानपुर कोर्ट ने किया दोषमुक्त

1 min read
Spread the love

 

रिपोर्ट -लोक दस्तक संवाददाता 

सुल्तानपुर, उप्र।

राहुल गांधी 2018 में अमित शाह पर की गई टिप्पणी से जुड़े मानहानि केस में सुल्तानपुर MP-MLA कोर्ट पहुंचे। कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए राहुल गांधी को दोषमुक्त करार दिया। इस दौरान राहुल के साथ प्रमोद तिवारी, आराधना मिश्रा समेत कई नेता मौजूद रहे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ 2018 में अमित शाह पर की गई कथित टिप्पणी के मामले में दायर मानहानि केस में आज सुल्तानपुर की MP-MLA कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।

राहुल गांधी आज दोपहर सुल्तानपुर स्थित MP-MLA कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट में उनके साथ राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा, पूर्व MLC दीपक सिंह, सुल्तानपुर और अमेठी के जिलाध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

सुनवाई के बाद कोर्ट ने राहुल गांधी को मानहानि के आरोपों से दोषमुक्त करार दिया है। फैसले के बाद कांग्रेस खेमे में खुशी की लहर है। कोर्ट के सामने जश्न मना रहे हैं।

क्या था पूरा मामला 

बताया जा रहा है कि यह मामला 2018 में एक चुनावी सभा के दौरान अमित शाह पर की गई टिप्पणी को लेकर दर्ज किया गया था, जिसमें स्थानीय भाजपा नेता ने मानहानि का मुकदमा दायर किया था।

 

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »