Chief Election Commissioner मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए कांग्रेस ने रैली निकाली
1 min read
रिपोर्ट – लोक दस्तक संवाददाता
अमेठी।जिले के विधान सभा क्षेत्र अमेठी के चारो बिकास खण्डो मे देश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए जगह जगह मोटर साइकिल रैली निकाली गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने गांव गांव मे मुख्य निर्वाचन आयुक्त गददी छोडो। “मुख्य निर्वाचन आयुक्त कहाँ मिलेगे बीजेपी के दफ्तर मे ” राहुल गाँधी जिन्दाबाद, प्रियंका गाँधी जिन्दाबाद,सोनिया गाँधी जिन्दाबाद,कांग्रेस पार्टी जिन्दाबाद ” के गगन भेदी नारे लगाए। चौराहे,तिराहे,गांव,

गलियारे की जनता मुख्य निर्वाचन आयुक्त के विरोध प्रदर्शन सुनकर भौचक्के रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओ की मोटर साइकिल रैली मे सैकडो वाईक जगह जगह रैली मे दिखी। कांग्रेस पार्टी मुख्य निर्वाचन आयुक्त को घेरकर भाजपा सरकार को कटघरे मे खडे करने मे कामयाब दिखी। जनता के मताधिकार को लेकर कांग्रेस पार्टी सडक पर उतरी है। जिले के विधान सभा मे कांग्रेस कार्यकर्ताओ की कामयाब मोटर साइकिल रैली निकालकर लोगो को चौका दिया। विधान सभा क्षेत्र अमेठी के ब्लॉक भेटुआ में ब्लॉक अध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में मोटर साइकिल यात्रा ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे देने के लिए निकाली गई।। रविवार को ब्लाक भेटुआ के भेटुआ चौराहे से भीमी अमेमाफी ग्वाल चौराहा टिकरी चौराहा होते हुए ब्लॉक मुख्यालय नवगिरवा पर किया गया।

जिला अमेठी कांग्रेस कमेटी अमेठी वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष डॉ अरविन्द कुमार चतुर्वेदी, राजीव लोचन तिवारी, राजीव सिंह , हर्ष कुमार मिश्रा, कौशल किशोर मिश्र जगदीश सिंह रामभुआल ब्रह्मप्रकाश रत्नाकर सिंह शिव बहादुर मौर्य विजय त्रिपाठी अमन त्रिपाठी शिव किशोर आदि मोटर साइकिल रैली मे सैकडो कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। बिकास खण्ड के ग्राम पंचायत भेटुआ से मोटरसाइकिल रैली निकाली गई। और ब्लॉक मुख्यालय पर स्थागित हुई।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भेटुआ के सम्मानित कार्यकर्ता शामिल हुए।।
विधान सभा अमेठी के बिकास खण्ड संग्रामपुर मे ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश कुमार मिश्र के नेतृत्व मे मोटर साइकिल रैली सैकडो वाईक के साथ निकाली गई। बिकास खण्ड भादर मे ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व मे मोटर साइकिल रैली सैकडो वाईक की कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने निकाली। बिकास खण्ड अमेठी मे ब्लॉक अध्यक्ष महाबीर कोरी के नेतृत्व मे मोटर साइकिल रैली सैकडो वाईक की कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने निकाली। आज मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और भारतीय जनता पार्टी को कांग्रेस पार्टी ने घेराबन्दी की। जनता करवा देख भाजपा सरकार के कारनामो पर चर्चा और विचार विमर्श करते दिखे।



