SHRI RAM KATHA : राम जन्म प्रसंग पर झूम उठा तिलोई, कथा पंडाल में गूंजा जय श्रीराम
1 min read


रिपोर्ट – रविनाथ दीक्षित
आचार्य शान्तनु जी महाराज ने सुनाया भगवान श्रीराम के जन्म का प्रसंग, राजा मयंकेश्वर शरण सिंह ने परिवार संग की पुष्प वर्षा
अमेठी, उप्र ।
आरबीएस इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के दूसरे दिन भगवान श्रीराम के जन्म का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास आचार्य शान्तनु जी महाराज ने कथा के दौरान भगवान श्रीराम के अवतार से जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया।
उन्होंने कहा कि जब पृथ्वी पर अत्याचार बढ़ता है और धर्म संकट में पड़ता है, तब भगवान भक्तों की रक्षा और अधर्म के विनाश के लिए अवतार लेते हैं। कथा में राम जन्म का प्रसंग आते ही पंडाल में श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए और वातावरण भक्तिमय हो गया।
भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के अवसर पर राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार राजा मयंकेश्वर शरण सिंह ने अपनी पत्नी तिलोई महारानी, दोनों पुत्रों और दोनों बहुओं के साथ श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की। पुष्प वर्षा के दौरान कथा पंडाल में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
आयोजनकर्ता राजा मयंकेश्वर शरण सिंह ने सपरिवार व्यास पीठ का आरती-पूजन किया और आचार्य शान्तनु जी महाराज का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन धर्मेश मिश्रा ने किया। वहीं ब्लॉक प्रमुख तिलोई कृष्ण कुमार सिंह उर्फ मुन्ना सिंह आयोजन की व्यवस्थाओं को सफल बनाने में जुटे रहे।
श्रीराम कथा में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह, गंगागंज विधायक अभय सिंह, गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह, लोक दस्तक डिजिटल हेड रवि नाथ दीक्षित, एस.डी.एम. तिलोई अरुणिमा श्रीवास्तव, सी.ओ. तिलोई दिनेश मिश्रा तहसीलदार अभिषेक यादव सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
दूसरे दिन भी कथा पंडाल श्रद्धालुओं से भरा रहा। आचार्य शान्तनु जी महाराज की कथा के बीच पूरा वातावरण राममय नजर आया।
श्रीराम कथा में पत्रकारों को मिला व्यास पीठ का आशीर्वाद
आचार्य शान्तनु जी महाराज ने अंगवस्त्र भेंट कर आशीर्वाद दिया, आयोजक राजा मयंकेश्वर शरण सिंह ने राम दरबार का चित्र भेंट की
तिलोई स्थित आर.बी. एस. इंटर कॉलेज परिसर में नौ दिवसीय श्रीराम कथा चल रही है। कथा स्थल पर पहुंचे पत्रकारों ने व्यास पीठ पर विराजमान आचार्य शान्तनु जी महाराज से आशीर्वाद लिया। महाराज ने पत्रकारों को अंगवस्त्र भेंट कर आशीर्वाद दिया।
इस दौरान अमेठी जनपद समेत तिलोई क्षेत्र के कई पत्रकार मौजूद थे। इन सभी ने व्यास पीठ पर पहुंचकर अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक आचार्य शान्तनु जी महाराज का आशीर्वाद लिया।
श्रीराम कथा के आयोजक और उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री राजा मयंकेश्वर शरण सिंह ने सभी पत्रकारों को राम दरबार की भव्य-दिव्य सीनरी भेंट की। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत भी की। इस दौरान पत्रकारों के साथ फोटो भी खिंचवाए गए।

