जेएनपी अध्यक्ष की एलजेपी (आर) अध्यक्ष से राजनीतिक मुलाकात
1 min read

नई दिल्ली I
जयहिंद नेशनल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, डॉ.आशीष श्रीवास्तव जी के कुशल नेतृत्व में सौहार्दपूर्ण सम्पर्क अभियान जारी रखते हुए पार्टी ने एलजेपी (आर) अध्यक्ष एवं सांसद श्री चिराग पासवान से दिल्ली में राजनीतिक भेंटवार्ता की। इस दौरान जयहिंद नेशनल पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.राजीव मिश्रा जी भी उपस्थित रहे। डॉ.आशीष श्रीवास्तव ने सांसद चिराग पासवान जी से बिहार के संदर्भ में और आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बहुत ही संचिप्त चर्चा की। दोनो ही नेताओं ने सहमति जताई कि बिहार को बहुत बड़े बदलाव की आवश्यकता है। डॉ.आशीष श्रीवास्तव जी ने कहा कि अब इस देश में राजनीति का स्वरूप बदलना चाहिए,इसके लिए सभी शिक्षित युवा, महिलाएं,पुरुष, जागरुक जनता अब साथ आए। उन्होंने कहा कि, देश के 75 वर्षों के आजादी के बाद भी ,भारत का आम नागरिक, मूल भूत सुविधाओं के लिए इधर उधर भटक रहा है। देश को अगर तरक्की करनी है तो, सभी को संकल्प लेना होगा की देश के हर कोने तक,हर नागरिक तक, शिक्षा का प्रवाह हो और वो समाज के मुख्य धारा से जुड़ सके। डॉ.आशीष श्रीवास्तव ने विभिन्न राजनीतिक विषयों पर गंभीरता पूर्वक चर्चा करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कार्य-योजनाओं और पार्टी के उद्देश्यों एवं महत्वपूर्ण विचारों को साझा किया और विशेषकर बिहार राज्य की शिक्षा, रोजगार, पलायन,जातिगत राजनीतिक परिवेश पर भी विश्लेषण किया।बदलाव के लिए राजनैतिक इक्षाशक्ति को सुनिश्चित करना होगा।सांसद चिराग ने पुनः मुलाकात कर आगे की रणनीति पर चर्चा करने का आश्वासन दिया I अतः दोनो ही नेता बहुत जल्द दिल्ली या पटना में मुलाकात करेंगे। अंततः पार्टी के उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित किया गया।