Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

AMETHI NEWS : वोट चोरी’ के खिलाफ अमेठी में कांग्रेस का हल्लाबोल, प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

1 min read
Spread the love

रिपोर्ट – लोक दस्तक संवाददाता 

अमेठी, उप्र ।

मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों के समर्थन में सोमवार को अमेठी में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से ‘वोट चोरी’ के आरोपों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में केंद्रीय कार्यालय से बड़ी संख्या में एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में एक विशाल विरोध मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने चुनावी निष्पक्षता और मताधिकार की सुरक्षा की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की और प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता लाने की अपील की।

विरोध मार्च केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर कोतवाली, फल मंडी चौराहा और स्टेशन तिराहा होते हुए पुनः कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर सम्पन्न हुआ। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने ‘वोट की चोरी बंद करो’, ‘लोकतंत्र बचाओ’ और ‘राहुल गांधी जिंदाबाद’ के नारे लगाए।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले फूंके। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर बैठकर करीब दो मिनट तक विरोध प्रदर्शन भी किया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची में बदलाव और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया को लेकर पार्टी द्वारा गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। कांग्रेस ने मतदाता सूची में किए गए बदलावों तथा निर्वाचन आयोग के संबंधित निर्णयों की व्यापक एवं स्वतंत्र समीक्षा कराने की मांग की।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की रक्षा आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जानी चाहिए।

मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी द्वारा उठाए गए मतदाता सूची और चुनावी पारदर्शिता के मुद्दों के समर्थन में भी नारे लगाए। प्रदर्शन के समापन पर कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता के अधिकार और लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस अपना विरोध जारी रखेगी।

इन नेताओं की रही मौजूदगी 

कार्यक्रम में राधेश्याम धोबी, विजय पासी,आशीष शुक्ला किरन देवी,ममता पांडेय,मोबीन चंदन,अर्जुन पासी,प्रवक्ता अनिल सिंह,राम लखन शुक्ला,कामता मिश्रा,सबीना,सदाशिव ब्लॉक प्रमुख,मतीन अहमद, तुलसीराम पासी धर्मेंद्र शुक्ला, शकील इदरीशी,राजू पंडित, युका जिलाध्यक्ष शुभम सिंह,महेश तिवारी,युका के राष्ट्रीय संयोजक सौरभ सिंह,सुनील सिंह, राजीव लोचन तिवारी,अजहरुल हक,अशोक शुक्ला,सर्वेश सिंह,अनुराग सिंह,अभय दत्त, सहित हजारों की संख्या में कांग्रेस सेवादल,युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस,एनएसयूआई, व राजीव गांधी पंचायती राज के कार्यकर्ताओं सहित किसान कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »