Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

Women Help Post : जिले की पहली महिला सहायता चौकी स्थापित, एक ही छत के नीचे महिलाओं की समस्या का होगा निस्तारण

1 min read
Spread the love

REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS।

थाना जामों में जनपद की पहली महिला सहायता चौकी की स्थापना की गई। जिसका उद्घाटन आज जिलाधिकारी संजय चौहान व पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि महिला सहायता चौकी की स्थापना से अब एक ही छत के नीचे महिलाओं/बालिकाओं की शिकायतों के निस्तारण के साथ ही उन्हें शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी मिल सकेगी।

उन्होंने कहा कि इसके लिए महिला सहायता चौकी पर पुलिस के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों जो महिला कल्याण विभाग से जुड़े हैं  उनकी उपस्थिति भी सप्ताह में एक दिन सुनिश्चित कराई जाएगी, जिससे महिलाओं/बालिकाओं के लिए सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी उन्हें आसानी से मिल सके। उन्होंने कहा कि इस चौकी की स्थापना से अब महिलाएं अपनी बात खुलकर कह सकेंगी, पुलिस चौकी पर सभी स्टाफ महिला होंगे, इससे महिलाओं को अपनी बात कहने में हिचकीचाहट नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि आप अपने परिवार व समाज में किसी प्रकार का मतभेद हो तो सबसे पहले पुलिस की मदद लें, जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी महिलाओं से आवाह्न किया कि आप लोग इस महिला सहायता चौकी के बारे में अपने-अपने क्षेत्र में महिलाओं को जागरूक करें जिससे जो पीड़ित महिलाएं हैं वह अपनी समस्या इस चौकी पर दर्ज करा सके जिससे उनका निस्तारण कराया जा सके।

महिलाएं/बालिकाएं अब अपनी समस्या खुलकर बता सकेंगी -पुलिस अधीक्षक

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कहा कि गत दिनों जनपद में डीजीपी  के भ्रमण के दौरान उनके द्वारा निर्देश दिए गए कि जनपद में एक ऐसी जगह बनाई जाए जहां पर महिलाएं अपनी बात खुलकर कह सके उसी के क्रम में आज थाना जामों में जनपद की पहली महिला सहायता चौकी की स्थापना की गई है। उन्होंने कहा कि कभी-कभी घर परिवार व समाज में महिलाओं में आपस में मनमुटाव हो जाता है इन छोटे-छोटे विवादों का निस्तारण इस महिला सहायता चौकी के माध्यम से किया जाएगा।

जो महिलाएं घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न या अन्य किसी मामले में प्रताड़ित हैं उनकी समस्या का भी समाधान इस महिला सहायता चौकी के माध्यम से कराया जाएगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि महिला सहायता चौकी पर दूरभाष नंबर- 7839856505 के माध्यम से भी महिलाएं/बालिकाएं अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »