Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

HEALTH NEWS : संजय गांधी अस्पताल को मिला “एन ए बी एल लैब” (NABL) का लाइसेंस

1 min read
Spread the love

REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS।

संजय गांधी अस्पताल की लैब को एनएबीएल लैब का दर्जा मिला है मरीजों को जटिल प्रकार की जांचों की सुविधा अस्पताल में मिलेगी। उन्हें लखनऊ जैसे महानगरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। ज्ञात हो मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल लगातार स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार कर रहा है। संजय गांधी अस्पताल में कार्डियोलॉजी विभाग कैंसर विभाग ब्लड बैंक सहित कई उच्च स्तरीय सेवाएं मरीज को मिल रही हैं।

अब मरीजों को लखनऊ जैसे महानगरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ रही है। सेवाओं का विस्तार होने से लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है वहीं विभिन्न प्रकार की जांच के लिए मरीज को बाहर जाना पड़ता था लेकिन अब अस्पताल में ही मरीज को सभी जटिल प्रकार की जांचों की सुविधा मिलेगी। संजय गांधी अस्पताल को राष्ट्रीय परीक्षण और अंश संशोधन प्रयोगशाला प्रत्यापन बोर्ड से प्रमाण पत्र मिला है। इस प्रयोगशाला से मरीज को विश्वसनीय रिपोर्ट मिलेगी।

संजय गांधी अस्पताल के सीओओ अवधेश शर्मा ने बताया कि अस्पताल की लैब में मरीजों की गुणवत्तापूर्ण जांच के साथ रिपोर्ट तैयार की जाती है। वहीं अब मरीजों को लखनऊ जैसे महानगरों की दौड़ नहीं लगानी होगी। अस्पताल में ही उन्हें बेहतर सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया इसके साथ ही कई अन्य सेवाओं का भी अस्पताल में विस्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

हृदय रोगियों के लिए अस्पताल में सर्जरी की भी व्यवस्था हो गई है। इसके अलावा कैंसर पीड़ित मरीजों की भी कीमोथेरेपी सहित अन्य इलाज की सुविधा दिया कराई जा रही है। डॉ साहिल मुराद ने बताया कि सटीक व गुणवत्तापूर्ण उपचार के लिए सटीक व गुणवत्तापूर्ण जांचे ही एक मात्र साधन है। जिसकी हमारे सूबे में अत्यंत कमी है, संजय गांधी अस्पताल उन कमियों को दूर करने के लिए प्रयासरत है। इसी तारतम्य में हम लैब का आधुनिकीकरण कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »