HEALTH NEWS : संजय गांधी अस्पताल में ओपीडी सेवाएं संचालित होने से मरीजों को मिली राहत
1 min read
REPORT BY LOK REPORTER
AMETHI NEWS।
जिले के मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल में चिकित्सक सुरक्षा और एक चिकित्सक के साथ अभद्रता व मारपीट के मामले में न्याय की मांग को लेकर शनिवार से हड़ताल पर चल रहे थे। चिकित्सकों की हड़ताल के कारण संजय गांधी अस्पताल की ओपीडी सेवाएं बंद थी। लेकिन इमरजेंसी सेवाएं चल रही थी।
शनिवार रविवार और सोमवार दोपहर 1:00 बजे तक ओपीडी सेवाएं बंद होने से मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अस्पताल आए तमाम मरीज ओपीडी सेवा संचालित नहीं होने से वह वापस लौट गए।
खत्म हुई चिकित्सकों की हड़ताल
सोमवार को दोपहर 1:00 बजे के बाद जब ओपीडी सेवा संचालित हुई तो इंतजार कर रहे मरीज ओपीडी की कतार में लग गए। मरीज ने चिकित्सकों को दिखाकर दवा ली।वहीं अस्पताल के प्रशासन ने चिकित्सकों से वार्ता कर हड़ताल खत्म करने का अनुरोध करते हुए उन्हें आश्वासन भी दिया।
उन्होंने बताया कि चिकित्सकों की हड़ताल समाप्त हो गई है। संजय गांधी अस्पताल में ओपीडी सेवाएं अनवरत संचालित रहेंगी। फिलहाल डाक्टरों के हड़ताल समाप्त होने से अस्पताल प्रशासन ने राहत की सांस ली है।