INTERVIEW : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के जरिए दम दिखायेगी आरपीआई ( आठवले)
1 min read
REPORT BY NAIMISH SINGH
LUCKNOW NEWS।
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (आठवले) वैसे तो मुख्य रूप से महाराष्ट्र में अस्तित्वमान है लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष वा भारत सरकार में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में राज्य मंत्री रामदास आठवले देश की संसद में सर्वाधिक सांसद भेजने वाले राज्य उत्तर प्रदेश के राजनीतिक महत्व को देखते हुए पार्टी को यहां मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध दिखाई पड़ रहे हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष की मंशा को देखते हुए राज्य इकाई के अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (आठवले ) की नीतियों के अनुरूप राज्य में संगठन को विस्तार देने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।
आज प्रदेश कार्यालय में इस संवाददाता से हुई मुलाकात के दौरान उन्होंने एक विशेष बातचीत में कहा कि प्रादेशिक सम्मेलन ,जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलनों के जरिए, आम जनता के सुख – दुःख में भागीदार होकर पार्टी के संगठन को सशक्त बनाया जा रहा है।
यह पूछे जाने पर कि क्या पार्टी 2027 में होने वाले विधान सभा चुनाव में हिस्सा लेगी तो उन्होंने कहा कि दल अगले वर्ष होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को विधानसभा चुनाव 2027 का सेमीफाइनल मानकर पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेंगी। हम लोग अभी से पंचायत चुनाव के लिए जुट गए है। उन्होंने आगे कहा कि उनकी पार्टी सामाजिक सौहार्द में यकीन करती हैं और समाज के सभी वर्गों के लोगों को दल से जोड़ रही हैं।
उन्होंने आगे कहा कि हम लोगों का पूरा फोकस किसानो – मजदूरों – युवाओ – छात्रों – महिलाओं सहित शोषित – वंचित तबके पर है। इनकी समस्याओं को लेकर संघर्ष करके हम डाक्टर अंबेडकर – डा. लोहिया के सपनों के अनुरूप रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (आठवले) को सशक्त बनायेंगे और भविष्य में उत्तर प्रदेश में एक मजबूत राजनीतिक विकल्प बनकर उभरेंगे।
– पत्रकार नैमिष प्रताप सिंह के साथ रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (आठवले) के प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता के साथ हुई बातचीत पर आधारित