Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

CRIME NEWS : पूर्व जिलाध्यक्ष के भतीजे की गोली मारकर हत्या, 06 हुए नामजद

1 min read

REPORT BY LOK REPORTER

SULTANPUR NEWS।

लोकसभा चुनाव का माहौल है, इसी बीच बदमाशों ने कानून व्यवस्था को धता बताते हुए सनसनीखेज घटना को अंजाम दे दिया। शहर के भीड़ भाड़ इलाके में एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर पुलिस सीधे चुनौती दे दिया है I वहीं पुलिस मामले को आपसी रंजिश बताने में जुटी है। घटना ने जिले की कानून व्यवस्था को जरूर आईना दिखा दिया है I

भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के भाई व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के भतीजे की रविवार की शाम भीड़ भाड़ इलाके में सरे राह गोली मारकर हत्या कर दी गई है I गोली लगने से अन्य एक युवक घायल हुआ है जिसे लखनऊ के लिए रिफर कर दिया गया है। बाइक सवार बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए हैं । मृतक युवक विजय नारायण सिंह चर्चित डॉक्टर घनश्याम तिवारी हत्याकांड मामले में आरोपित हैं ।

मृतक विजय नारायण सिंह अभी हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया थे। घायल युवक अनुज शर्मा गंभीर हालत  को देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया गया है I वारदात कोतवाली नगर थाना क्षेत्र के दरियापुर इलाके में हुई है। पुलिस का कहना है कि साथियों के साथ पार्टी कर रहे विजय नारायण सिंह से आपस में विवाद की वजह से घटना घटित हुई है।

घटना स्थल पर पुलिस की फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्यों को इकठ्ठा करने का कार्य कर रही है I घटना से पुलिस पर कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान लगे हैं I फिलहाल पुलिस ने टीमें गठित कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही हैं I

पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर का बयान

पत्रकारों को जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर सोमेन ने बताया कि बाइक सवार लोगों ने दो लोगों को गोली मारी है। जिसमें एक व्यक्ति विजय नारायण सिंह की मौत हो गयी। वहीं दूसरे व्यक्ति अनुज शर्मा घायल है। हमलावरों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें घटित कर दी गई हैं I

मृतक के भाई ने 06 नामजद और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

बीती रात  विजय नारायण सिंह की गोली मारकर हत्या के मामले में मृतक विजय सिंह के भाई  सतीश नारायण सिंह ने 06 नामजद और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। मृतक के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है I

जिस पर पुलिस ने अजय सिंह, दीपक मिश्रा, जयंत मिश्रा के साथ-साथ डॉ घनश्याम तिवारी की पत्नी और उसके दो भाईयों पर भी गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। नगर के दरियापुर स्थित पल्लवी होटल के सामने हत्या हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »