Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

भ्रष्टाचार के नए आयाम गढ़ रही है कांग्रेस-स्मृति ईरानी 

1 min read

 

REPORT BY LOK REPORTER

AMETHI NEWS I

केंद्रीय महिला बाल विकास एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री स्मृति ईरानी ने आज कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के लोगों और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे हैं I

देश के हर नागरिक को समृद्वि और सुरक्षित करने का संकल्प लें रहे हैं तो दूसरी तरफ कांग्रेस का नेतृत्व भ्रष्टाचार को समर्पित भ्रष्टाचार को नए स्वरूप में किसी नए घोटाले से परिभाषित करने का दुस्साहस कर रहा है।

मीडिया से बात करते हुए स्मृति ने कहा कि इंसान के साथ-साथ मशीन थक गई कांग्रेस के भ्रष्ट नेता के घर से अभी पैसा बरामद हो रहा है भ्रष्टाचार का 200 करोड़ रूपया कांग्रेस के एक भ्रष्ट सांसद के घर से निकला ये गांधी खानदान  में किसका एटीएम है I

इस प्रश्न के उत्तर का इंतजार रहेगा कांग्रेस का यह पहला संसद नहीं है जो भ्रष्टाचार में लिप्त है आपको बतला दें कि कांग्रेस के एक सांसद को कोयला घोटाले में न्यायालय ने सजा दे रखी है ऐसा क्यों है जहां घोटाला है वहीं कांग्रेस का नेता है।

विकसित भारत संकल्प यात्रा को संबोधित करते हुए  स्मृति ईरानी ने आज गांधी नेहरू परिवार का नाम लिए बिना निशाना साधा और कहा कि जिस क्षेत्र में वर्षों वर्ष तक भारत की शीर्ष राजनीति के  नेताओं ने राज किया यही की बदौलत सत्ता सुख भोगते रहे पर वहां के विषय में नहीं सोचा।

जिला महामंत्री की पुत्रवधू को आशीर्वाद देने पहुंची स्मृति

अपने संसदीय क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को केंद्रीय मंत्री एवं सांसद स्मृति ईरानी अमेठी पहुंची और जिले के कार्यक्रमों को निपटाने के बाद शाम चार बजे सांसद स्मृति ईरानी का काफिला तिलोई के पूरे काशी राम तिवारी का पुरवा भाजपा के जिला महामंत्री राकेश त्रिपाठी के घर पहुंचा और जिला महामंत्री की नवविवाहित पुत्रबधु आस्था को सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद दिया। इसके बाद वह सीधे कोंची गांव पहुंची।

जहां उन्होंने भाजपा के पूर्व मंडल उपाध्यक्ष रवींद्र सिंह के घर पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की एवं परिजनो को सांत्वना दी। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, जिला उपाध्यक्ष भवानी दत्त दीक्षित , ब्लॉक प्रमुख अंकित पासी,धर्मेश मिश्रा,रमेश पासी ग्राम प्रधान, पंकज अवस्थी, एसडीएम तिलोई दिग्विजय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी डॉ अजय कुमार सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

स्मृति ने भाजपा नेता की हत्या के कारणों की ली जानकारी

अपने संसदीय क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर आई केंद्रीय मंत्री एवं सांसद स्मृति ईरानी का काफिला शनिवार शाम साढ़े चार बजे तिलोई कोंची गांव पहुंचा। जहां उन्होंने भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह के घर पहुंचकर परिजनो से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढांढस बंधाया।

गौरतलब हो कि 12 अक्तूबर 2023 को भाजपा नेता जगत बहादुर सिंह के भांजे एवं मंडल उपाध्यक्ष रवींद्र सिंह की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। मृतक रवींद्र सिंह के परिजनो से मुलाकात कर सांसद स्मृति ने मृतक की मां एवं परिजनो को सांत्वना दी।

उन्होंने प्रभारी निरीक्षक मोहनगंज धीरेंद्र कुमार यादव से रवींद्र सिंह की हत्या के कारणों की जानकारी ली।प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार यादव ने सांसद स्मृति ईरानी को बिंदुबार घटना की जानकारी दी।
परिजनो ने सांसद को बताया कि रवींद्र सिंह परिवार में अकेला कमाने वाला था और उसने बहन स्वाति सिंह की शादी भी तय कर ली थी।

घटना के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति सही नही है। सांसद स्मृति ईरानी ने मृतक रवींद्र सिंह की बहन की शादी में पूरी तरह से मदद करने का भरोसा परिजनो को दिया। मृतक की मां को सांत्वना देते हुए स्मृति ने कहा कि स्वाति की शादी में किसी भी चीज की कोई कमी महसूस होने नही दिया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »