चंद्रयान-3 मिशन के वरिष्ठ वैज्ञानिक के पैतृक गांव पर सांसद ने वैज्ञानिकों को किया सम्मानित
1 min read
REPORT BY PRADEEP PANDEY
GAJIPUR NEWS।
चंद्रयान-3 मिशन के वरिष्ठ वैज्ञानिक दंपति निवासी पतार जिला गाजीपुर के आगमन पर एक अभिनंदन समारोह का आयोजन कौशल्या उत्सव वाटिका में संपन्न हुआ । इस अवसर पर वैज्ञानिक दंपति अरविंद सिंह व पद्मजा सिंह का अभिनंदन समारोह किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा के जिला अध्यक्ष सुनील सिंह रहे। उन्होंने ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का आरंभ किया।
सांसद ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत दुनिया के उन देशों में शामिल हो गया है जो चंद्रमा पर अपना मिशन उतारने में कामयाब रहे हैं। ऐसा करने वाला भारत चौथा देश है । दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान का सफलतापूर्वक उतारने में भारत पहला देश है ।भारत की कामयाबी पूरी दुनिया में है। संसदीय क्षेत्र का जहुराबाद और मोहम्मदाबाद क्षेत्र रत्नगर्भा है ।इन्होंने ऐसे लाल को पैदा किया है जिन्होंने देश का मान बढ़ाया है ।
मंगला राय ,विवेक राय, गीतांजलि श्री और अरविंद सिंह उनकी पत्नी पद्मजा सिंह ने भी जिले का मान बढ़ाया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुखराम सिंह ने किया। मौके पर डॉक्टर सानंद सिंह, कृष्ण बिहारी राय, अमन सिंह, टुनटुन सिंह, देवेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।कार्यक्रम के अंत में वैज्ञानिक के बड़े भाई इंजीनियर अशोक सिंह ने आभार व्यक्त किया।