CRIME NEWS _____ प्रधानपति के मुख्य हत्यारे तक नहीं पहुंच पायी खाकी, कार्यशैली पर उठ रहे सवाल !
1 min read
अमेठी।
करनगांव में चार दिन पहले ग्राम प्रधान पति रिजवान अहमद की हुई हत्या मामले में अब तक पुलिस के हाथ मुख्य हत्यारोपी तक नहीं पहुंच सके है। इसको लेकर परिजनों और प्रधानों में आक्रोश है वहीं पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
बुधवार को करनगांव में एक आवासीय भूमि कि पंचायत करने के दौरान ग्राम प्रधान शबनम बानो के पति रिजवान अहमद की धारदार हथियार से माशूक उर्फ राजू समेत पांच लोगों के प्राणघातक हमला कर मौत के घाट उतार दिया गया था। प्रधानपति पर हमला होते देखा बीच बचाव करने पहुंचे चालक रामधनी के सिर पर हमला बोलकर दिया गया।
मामले में पुलिस ने मृतक के भाई उबैद की तहरीर पर गांव की रहने वाली दो महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। घटना के बाद शोक में उमड़ा जन सैलाब को देखते हुए पुलिस के हाथ फूल गए। देखते ही देखते पूरा गांव के चप्पे चप्पे को छावनी में तब्दील कर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. इलमारन ने भी गांव आकर निरीक्षण किया और मातहतों को आरोपितों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। एसडीएम तिलोई दिग्विजय सिंह समेत राजस्व टीम भी गांव पहुंची। पैमाइश के दौरान विवादित भूमि तालाब के दर्ज खाते पर अंकित पाई गई। दूसरे ही दिन आरोपितों को कड़ा संदेश देने के लिए प्रशासन ने बुलडोजर से अवैध मकान को ढहवा कर भूमि को सुरक्षित कर लिया।
रास्ते की भूमि पर खड़ी दो मंजिला इमारत को जमींदोज के लिए प्रशासन ने नजरे टेढ़ी करते हुए अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। 24 घंटे तक नामजदों की गिरफ्तारी न होने पर नाराज पूर्व ब्लाक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना के साथ सैकड़ो ग्राम प्रधान व स्थानीय लोगों ने फत्तेपुर मत्तेपुर मार्ग पर बैठकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करते आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए।
पुलिस अधीक्षक के 24 घंटे के भीतर हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने का आश्वासन पर नाराज लोगों शांत हुआ। बृहस्पतिवार को पुलिस ने घटना में शामिल साकिर उर्फ गुड्डू, पत्नी आलिया व माशूक उर्फ राजू की पत्नी रुबीना को घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। पुलिस ने राजू और मोसिम को अब तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
मुख्य आरोपित समेत दो की गिरफ्तारी पुलिस के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। क्षेत्राधिकारी तिलोई डॉ. अजय कुमार सिंह से बात की गई तो बताया कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम काम कर रहीं है जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। घटना में शामिल मोसिम को गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्रधान संगठन ने जताया विरोध
घटना को लेकर ब्लॉक प्रमुख सिंहपुर अंकित पासी व सिंहपुर प्रधान संघ अध्यक्ष नवीन श्रीवास्तव ने प्रधानपति के मुख्य हत्यारोपी माशूक उर्फ राजू तक पुलिस की हाथ न पहुंचने पर कार्यशैली पर सवाल खड़े किए है। और मामले की शिकायत सूबे के चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह से करके तत्काल कार्यवाही की मांग किया हैं।
शोक संतृप्त परिवारों को ढांढस बंधाने गांव पहुंचे राज्यमंत्री
सूबे के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री व विधायक तिलोई मयंकेश्वर शरण सिंह करनगांव पहुंचकर मृतक प्रधानपति रिजवान के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर पीड़ित परिजनों से मुलाकात किया और सांत्वना दी।
पत्नी ग्राम प्रधान शबनम से मिलकर न्याय का भरोसा दिलाया। इस दौरान मृतक की चारों बेटियों ने रोते रोते राज्यमंत्री को अपनी पीड़ा सुनाई। कहा मुझे न्याय चाहिए। जिस प्रकार आरोपितों ने मेरे पापा की हत्या की है। उसी प्रकार की सजा उन्हें भी मिले। मुझे खून के बदले खून चाहिए, तभी मेरे पापा की आत्मा को शान्ति मिलेगी।
राज्यमंत्री ने बेटियों की करुणाभरी वेदना को सुनकर गमगीन नज़र आएं। राज्यमंत्री शेखनगांव निवासी प्रमोद त्रिपाठी के आवास पर पहुंचे, हाल ही में उनकी मां का निधन हुआ था। राजाफत्तेपुर गांव में गुड्डू पाठक के भाई के निधन पर दुख जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
राज्यमंत्री दशवत का पुरवा गांव निवासी अमरजीत सिंह के घर पहुंचे। उनकी मां का निधन पर संवेदना व्यक्त की। कृष्ण कुमार सिंह मुन्ना, अंकित पासी, धर्मेश मिश्र, सुजीत पांडेय, शिरीष गुप्ता, तेज नारायण मिश्र समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।