कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि
1 min read
अमेठी I केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय गौरीगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की,मुसाफिरखाना में सदभावना बाइक रैली निकाली। पूर्व प्रधानमंत्री और अमेठी से सांसद रहे राजीव गांधी की 79वीं जयंती पर रविवार को यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कांग्रेस के जिला महामंत्री/मीडिया प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि गौरीगंज स्थित पार्टी के मुख्य कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने देश को सूचना प्रौद्योगिकी के पथ पर ले जाने और कंप्यूटर क्रांति लाने में मदद करने वाले महान नेता को श्रद्धांजलि दी।
कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र मिश्र ने कहा कि राजीव गांधी संचार व कम्प्यूटर क्रांति के जनक थे और उन्होंने पंचायती राज, नवोदय विद्यालय व 18 वर्ष के युवाओं को मताधिकार देकर भारत को अग्रिम पंक्ति के देशों में खड़ा किया।
वरिष्ठ नेता नरसिंह बहादुर सिंह ने राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद कहा कि जिस 21 वीं सदी के भारत का सपना उन्होंने देखा, उसे पूरा करने के लिये पूरी ताकत लगा दी।
अमेठी के विकास के साथ इसे वैश्विक पहचान दी।
प्रवक्ता अरविन्द चतुर्वेदी ने कहा आज भी अमेठी के घर- घर मे राजीव जी की स्मृति विद्यमान है। इससे पहले दिन में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भादर महिला एवं पुरुष दौड़ प्रतियोगिता हुईं
जिसमे में वरिष्ठ कांग्रेस जनों द्वारा राजीव चौक (सगरा तिराहा) पर राजीव गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया I
योगेंद्र मिश्र,अनिल सिंह,नरसिंह बहादुर सिंह,देवेंद्र सिंह,प्रशांत त्रिपाठी,बीरेंद्र सिंह राजा,केवल शुक्ल,सुनील सिंह,राम बरन कश्यप,अंकित सिंह,जगन्नाथ यादव,सुमित तिवारी उपाध्यक्ष एन एस यू आई,सौरभ सिंह उपस्थित रहेI
राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम
रविवार को मुसाफिरखाना में जमुवारी पेट्रोल पंप के पास स्थानीय कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष राजू ओझा की अगुवाई में पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी का जन्मदिन मनाया गया।उपस्थित लोगों ने राजीव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।इसके बाद कार्यालय निकट उनकी याद में भोलानाथ त्रिपाठी, राजू ओझा सहित अन्य लोगो द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।
तदोपरान्त गौरीगंज तिराहे से पेट्रोल पंप निकट कांग्रेस कार्यालय तक राजू ओझा की अगुवाई में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा राजीव गांधी सद्भावना बाइक रैली निकाली गई। जिसमें स्व राजीव गांधी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए राजीव तेरा यह बलिदान याद करेगा हिन्दुस्तान सहित तरह तरह के नारे कार्यकर्ताओ द्वारा लगाये गए।
इस दौरान राजू ओझा ने कहा कि राजीव गांधी एक साफ छवि वाले नेता थे। उनके राज में देश ने बहुत सी उपलब्धियां हासिल की है। राजीव गांधी को आज भी पूरा देश याद कर रहा है।इस मौके पर पूर्व विधायक राधेश्याम कनोजिया राजकुमार यादव कुलवंत सिंह हनुमन्त विश्वकर्मा हुसैन हैदर सुनील सिंह पंकज मिश्रा जेबी यादव दिलीप सिंह पवन तिवारी आशीष यादव रमाकांती आशीष सिंह धर्मेन्द्र, अकील आशानंद राहुल कय्यूम जहीर राणाप्रताप जहीर अहमद विपिन सिंह मो जफर रमाकांत तिवारी रवींद्र सर्वेश सिंह आनंद माली सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
इसी क्रम में निजामुद्दीनपुर चौराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 79 वी जयंती कांग्रेस सेवादल नेता संजय गुप्ता की अगुवाई में मनायी गयी।उपस्थिति सेवादल के कार्यकर्तोओ ने स्व राजीव के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। और उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लिया गया।
इस दौरान संजय गुप्ता सहित अन्य लोगो द्वारा नीम के वृक्ष रोपित किया गया।यहाँ राम सजीवन यादव नरेंद्र यादव रिपन राय मुनौवर अली विजय निषाद एहसान सहित आदि रहे।