भाजपा की नीतियों से जनता परेशान-जयसिंह प्रताप यादव
1 min read


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पूरे प्रदेश में सपा का सदस्यता अभियान चल रहा है ।वही अमेठी में सपा नेता जयसिंह प्रताप ने गांव-गांव जाकर करके सपा की सदस्य अभियान को गति देने का काम कर रहे है रविवार को मोचवा मे सपा सदस्यता चलाया गया जिसमे सैकड़ो लोगो ने सदस्यता ग्रहण की,जयसिंह ने समाजवादी अखिलेश यादव की पूर्ववर्ती सरकार में हुए जनहित कार्यों को जनता के बीच बता रहे हैं सपा सदस्यता अभियान में ग्रामीण अंचल के लोग बढ़ चढ़ कर सपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने कहा कि अखिलेश यादव मुख्यमंत्री भले न हो जनता के दिलों पर राज आज भी कर रहे हैं आने वाले 2024 में भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे जिससे प्रदेश और देश में अमन चैन कायम होगा !
इस मौके पर श्यामू यादव,दीनानाथ पासी,भोला सिंह,राजकुमार यादव,रवि,राकेश,रामबृक्ष सहित कई लोग मौजूद रहे !

