Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

श्रीमद्भागवत में समाहित है सभी धर्मग्रंथों का सार- स्वामी बलरामाचार्य महाराज

1 min read

श्रीमद्भागवत में समाहित है सभी धर्मग्रंथों का सार : स्वामी बलरामाचार्य महाराज
वृन्दावन,मथुरा।कैलाश नगर-सेक्टर 2 स्थित श्रीकल्पतरू सेवा संस्थान में सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन अत्यंत श्रद्धा व धूमधाम से किया जा रहा है।जिसमें व्यासपीठ से प्रख्यात भागवताचार्य धर्मरत्न स्वामी बलरामाचार्य महाराज अपनी सरस वाणी में भक्तों- श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण का रसपान करा रहे हैं।
धर्म रत्न स्वामी बलरामाचार्य महाराज ने श्रोताओं को तृतीय दिवस की कथा श्रवण कराते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत की कथा श्रवण करने से व्यक्ति भवसागर से पार हो जाता है।इसके श्रवण से व्यक्ति के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं।साथ ही उसके जन्म व मृत्यु के भय का भी नाश हो जाता है।जीव के कल्याण के लिए यदि सबसे उत्तम ग्रंथ है,तो वह श्रीमद्भागवत महापुराण है।
उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण में समस्त वेदों,पुराणों,उप पुराणों,शास्त्रों व उपनिषदों आदि धर्मग्रंथों का सार समाहित है।इसका श्रवण,वाचन व अध्ययन तीनों ही कल्याणकारी हैं।साथ ही श्रीधाम वृन्दावन जैसी पावन भूमि में इसका श्रवण करना शतगुणा अधिक फलदाई व पुण्यदाई होता है।
इससे पूर्व कथा के मुख्य यजमान सुनील कपूर व मयंक कपूर ( पठानकोट ) ने श्रीमद्भागवत व व्यासपीठ का पूजन -अर्चन किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, पण्डित बिहारीलाल वशिष्ठ,भागवताचार्य अनिरुद्धाचार्य महाराज, पूर्व प्राचार्य रामसुदर्शनाचार्य महाराज, शास्त्रार्थ महारथी पुरुषोत्तम शरण शास्त्री, व्याकरणाचार्य विष्णुदत्त त्रिपाठी, डॉ. राधाकांत शर्मा,पंडित चतुरनारायण शास्त्री, राकेश आनन्द,आचार्य कृष्णा त्रिपाठी, पंडित अवधेश शास्त्री,नरोत्तम शास्त्री,भगवत प्रसाद तिवारी,सुनील तिवारी,प्रेम नारायण शुक्ला,बालकराम गोस्वामी,कौशल किशोर एवं बसंत गोस्वामी आदि के अलावा विभिन्न प्रांतों से आए असंख्य भक्त-श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »