पूर्व सैनिक पर धारदार हथियार से हुआ हमला, हत्याकांड की पैरवी बना कारण
1 min read


अमेठी।
मोहनगंज थानाक्षेत्र के पूरे शिवसिंह मजरे कूरा में एक सेवा निवृत्त सैनिक पर उस समय धार दार हथियार से जान घातक हमला हुआ जब वह देर शाम अपने घर से मुर्गी फार्म पर जा रहा था। हमले में लहूलुहान हुए सैनिक की हालत गंभीर है जिसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। और वह जीवन मौत से जूझ रहा है।
हमले की वजह पिता के हत्या कांड की पैरवी करना बताया जा रहा है।मामले में दस नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
सेवानिवृत्त पूर्व सैनिक मोहम्मद हफीज का आरोप है कि उसके गांव के ही कुछ लोग पिता के हत्याकांड की पैरवी करने को लेकर रंजिश रखते थे जो पहले भी कई बार मुकदमा में सुलह करने के लिए दबाव बना चुके हैं।जिन्होंने एक राय होकर लाठी डंडों व धार दार हथियार से लैस होकर जान लेवा हमला किया है ।
जान लेवा हमले में घायल ने गांव के ही मो. इजहार, मो. इरफान, मो.अफशान, मो.इस्तिखार, मो.तालिब, महबूब, मो.मासूक, मो.रजा खां, मो. युनुस, फ़ज़ल को नामजद करते हुए दो अज्ञात लोगों को नामजद किया है। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी कराई जा रही है जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जाएंगे।
2017 में हुई थी पिता की हत्या
पूर्व सैनिक मो हफीज के पिता सूबेदार हयात खां की हत्या वर्ष 2017 में कर दी गई थी जिसमें साहेब अली पुत्र नयाब खां ने कुछ लोगों को नामजद करते हुए मोहनगंज थाने में केस दर्ज कराया था। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। जिसकी पैरवी वह कर रहा था।

