Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

‘कैसे कहूं” बेबाक कहानियां लेखन एवं जीवंत प्रस्तुति कार्यक्रम संपन्न

1 min read

लखनऊ I
हिंदुस्तानी अकादमी, उ प्र प्रयागराज, राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, उ0प्र0, लखनऊ एवं डेल्फिक एसोसिएशन ऑफ़ उ0प्र0 के संयुक्त तत्वावधान में “कैसे कहूँ” बेबाक कहानियाँ लेखन और जीवंत प्रस्तुति का आयोजन डीपीए हॉल, लखनऊ विश्व विद्यालय, लखनऊ में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ रामकृष्ण स्वर्णकार आई पी एस ने की। उक्त समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री डॉ विद्याबिन्दु सिंह, वरिष्ठ साहित्यकार अमरनाथ उपाध्याय आईएएस, कात्यायनी सिंह, डॉ महेंद्र भीष्म, तरुणा सिंह, डॉ शोभा त्रिपाठी एवम पंकज प्रसून उपस्थित थे।

कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ सरला शर्मा ने किया।
संस्थान के अध्यक्ष डॉ अखिलेश कुमार मिश्रा, आईएएस के नेतृत्व में संस्थान की महामंत्री डॉ सीमा गुप्ता एवं संस्थान के ही घनानंद पांडेय मेघ, राम लखन यादव, राम राज भारती, विपुल मिश्रा, इन्द्रासन सिंह “इंदु”, मनीष गुप्त कबीर, सुरेन्द्र शर्मा, पूर्णिमा बेदार श्रीवास्तव, सुधा शुक्ला, श्वेता एवम सुरेन्द्र गौतम जी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »