FREEDOM FIGHTER FAMILY : संगठन की बैठक सेनानी परिवार के सदस्यों ने बयां किया दर्द, कहा नहीं हो रही सुनवाई !
1 min read

REPORT BY LOK REPORTER
AMETHI NEWS।
जिला मुख्यालय के गौरीगंज विकासखंड के सभागार में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की मासिक बैठक संपन्न हुई, जिसमें संगठन से जुड़े लोगों की समस्याओं पर विस्तृत से चर्चा हुई।
संगठन के जिला उपाध्यक्ष परमानंद मिश्रा तिलोई तहसील के स्वतन्त्रता सेनानी परिवारों की सूची तहसील प्रशासन द्वारा अभी तक न देने का मुद्दा उठाया। जिसे शीघ्र उपलब्ध कराने की बात कही।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा काफ़ी समय पहले स्वतंत्रता सेनानी सदन निर्माण के लिए जिला मुख्यालय पर जमीन चिन्हित कर उपलब्ध कराने के निर्देश का अनुपालन न होने का मुद्दा उठाया गया। जिस पर राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य राजेश कुमार सिंह ने संगठन के पदाधिकारियों द्वारा जल्द जिलाधिकारी से मिल कर इस मुद्दे पर बात करने का आश्वासन दिया।
जिलाध्यक्ष अशोक कुमार द्विवेदी ने बताया कि जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की सूची तीन दिन में बनाने के लिए सभी तहसीलों को पत्र लिखा था। लेकिन अभी तक सूची संगठन को नहीं मिली है। इसी तरह ग्राम सभाओं में शिलापट पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का नाम नहीं लिखा गया और जिला मुख्यालय पर महापुरुषों की मूर्ति न होने का भी मुद्दा उठाया।
बैठक में मौजूद सेनानी परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनकी व्यक्तिगत समस्याओं को भी समय से निस्तारण नहीं हो रहा है। ब्लॉक व तहसील मुख्यालय का चक्कर लगाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। चंद्रभान यादव, श्यामसुंदर गुप्ता,पूजा शुक्ला, बलराम यादव, बजरंगी सरोज, मो0अनीस आदि मौजूद रहे।