AMETHI NEWS : व्यापार मंडल का प्रयास लाया रंग,सर्विसलेन का निर्माण कार्य
1 min read
REPORT LOK REPORTER
AMETHI NEWS।
कस्बे के ककवा रोड रेलवे क्रासिंग पर बने फ्लाईओवर के सर्विसलेन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया।व्यापार मंडल द्वारा लगातार किये जा रहे पत्राचार का संज्ञान लेकर सेतु निगम ने सेतु निगम के अधिकारियों का कहना है मंगलवार से सर्विसलेन के निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा।
दरअसल करीब दो साल पहले अमेठी कस्बे के ककवा रोड 102 बी रेलवे क्रासिंग पर फ्लाईओवर बनकर तैयार हुआ।इस फ्लाइओवर का निर्माण सेतु निगम द्वारा करवाया गया।फ्लाईओवर बनाने के दौरान कई व्यापारियों के मकानों और दुकानों को भी तोड़ा गया।फ्लाईओवर निर्माण के बाद सर्विसलेन का निर्माण नही हो सका जिसे लेकर व्यापारी लगातार सर्विसेलन बनवाने की मांग करते राज।व्यापारियों की मांग पर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष द्वारा लगातार अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर सर्विसलेन बनवाने की मांग की।
व्यापार मंडल के पत्र का संज्ञान लेकर अधिकारी कार्यवाही में जुट गए।जिलाध्यक्ष द्वारा एक दिन पहले मुख्यमंत्री और संबंधित विभाग के प्रमुख सचिव और जिले के अधिकारियों को भी सर्विसलेन बनवाने के लिए पत्र लिखा था।
मंगलवार से शुरू हो जाएगा काम
सेतु निगम के डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट मैनेजर प्रशांत सिंह ने कहा कि दो दिन बाद सर्विसलेन का निरीक्षण किया जाएगा।निरीक्षण के बाद मंगलवार से सर्विसलेन का काम शुरू कर दिया जाएगा।
जिलाध्यक्ष बोले -जल्द होगा सर्विस लेन निर्माण
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अद्यक्ष महेश सोनी ने कहा व्यापार मंडल का प्रयास रंग लाया है। मैं विभाग के अधिकारियों को धन्यवाद देता हूँ। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं को देखते हुए जल्द से जल्द निर्माण का आस्वासन दिया है।