Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

POLITICLE NEWS : महिला सम्मान के मुद्दे पर कांग्रेस के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन, महिला मोर्चा व युवा मोर्चा ने फूंका पुतला

1 min read
Spread the love

 

रिपोर्ट – लोक दस्तक संवाददाता 

अमेठी, उप्र ।

महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और न्याय के सवाल पर कांग्रेस के कथित दोहरे रवैये के विरोध में सोमवार को गौरीगंज स्थित कांग्रेस कार्यालय के सामने भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला महामंत्री विषुव मिश्रा के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस का पुतला दहन किया।

महिलाओं का नेतृत्व जिला मंत्री आशा बाजपेयी ने प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” सहित विभिन्न नारों के माध्यम से महिलाओं के सम्मान और न्याय की आवाज बुलंद की। मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय पदाधिकारी महिला मोर्चा अनीता सिंह उपस्थित रही।

प्रदर्शन में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं ने मणिपुर से जुड़े कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोईजम के विरुद्ध महिला विद्यार्थियों के यौन शोषण से संबंधित आरोपों पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेतृत्व की चुप्पी पर सवाल उठाए।जबकि जेएनयू ने बर्खास्त कर दिया है।प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच हो तथा यदि आरोप प्रमाणित होते हैं, तो दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि कांग्रेस महिला अधिकारों और सम्मान की बात करते हुए “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” जैसे नारे देती है, लेकिन जब उसके अपने नेताओं पर गंभीर आरोप सामने आते हैं, तब उसकी प्रतिक्रिया पर सवाल उठना स्वाभाविक है। महिला सम्मान किसी राजनीतिक दल का चुनावी नारा मात्र नहीं, बल्कि समाज और राजनीति की बुनियादी जिम्मेदारी है।

महिलाओं के विरुद्ध किसी भी प्रकार के अपराध पर राजनीतिक सुविधा के अनुसार प्रतिक्रिया देना उचित नहीं है। इस अवसर पर जिला महामंत्री युवा मोर्चा शिवम मिश्रा जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अभिषेक सिंह ,मगन पांडेय,अनुराग सिंह एवं सभी महिला कार्यकर्ता अन्य युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »