Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

शिक्षक निर्वाचन (TEACHER ELECTION )-2026 : गौरीगंज तहसील परिसर स्थित जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष अस्थायी स्ट्रांग रूम घोषित

1 min read
Spread the love

 

23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक जनपद के 9 मतदेय स्थलों पर होगा मतदान, मतपेटिकाओं एवं निर्वाचन अभिलेखों की सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्था

अमेठी, उप्र ।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत जनपद अमेठी में 23 अक्टूबर को मतदान कराया जाएगा। मतदान का समय पूर्वाह्न 8 बजे से अपराह्न 4 बजे तक निर्धारित है। जनपद में इसके लिए कुल 9 मतदेय स्थल निर्धारित किए गए हैं।

जिलाधिकारी ने बताया कि मतदान समाप्त होने के बाद पीठासीन अधिकारियों द्वारा जमा कराई जाने वाली सील्ड मतपेटिकाओं, गोपनीय अभिलेखों तथा संविद एवं असंविद प्रपत्रों से संबंधित लिफाफों को तहसील परिसर गौरीगंज स्थित जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष में सुरक्षित रखा जाएगा। उक्त कक्ष की चाबी उपजिलाधिकारी गौरीगंज के पास सुरक्षित रहेगी।

उन्होंने बताया कि सभी पोलिंग पार्टियों की वापसी के पश्चात सील्ड मतपेटिकाओं एवं निर्वाचन से संबंधित गोपनीय अभिलेखों तथा संविद/असंविद प्रपत्रों के लिफाफों को पीठासीन अधिकारियों और नियुक्त मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में सशस्त्र पुलिस बल की अभिरक्षा में निर्धारित स्थल पंडित दीनदयाल उपाध्याय, गोरखपुर विश्वविद्यालय में जमा कराया जाएगा। यह कार्रवाई आयुक्त गोरखपुर मंडल/रिटर्निंग ऑफिसर, गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र द्वारा निर्धारित व्यवस्था के अनुसार 23 अक्टूबर को की जाएगी।

जिलाधिकारी ने गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन-2026 के कार्यों के दृष्टिगत तहसील परिसर गौरीगंज स्थित जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष को 23 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक की अवधि के लिए अस्थायी दृढ़ कक्ष (स्ट्रांग रूम) घोषित किया है।

इस व्यवस्था का उद्देश्य मतदान के बाद मतपेटिकाओं एवं निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण अभिलेखों को सुरक्षित रखना तथा उन्हें निर्धारित स्थल तक पहुंचाने की प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है।

 

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »