CRIME NEWS : विजय नारायन हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
1 min read


REPORT BY LOK REPORTER
SULTANPUR NEWS I
बीती 7 अप्रैल (रविवार) की शाम विजय नारायण सिंह की हत्या के मामले में नगर कोतवाली और बंधुआ कला पुलिस ने संयुक्त अभियान में घण्टे के अंदर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है I हत्यारोपी अंबेडकर नगर जिले के महरुआ का रहने वाला है ।
मुख्य हत्यारोपी अजय सिंह सिलावर को सोमवार की रात करीब 2:30 बजे एक मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है । मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से अजय सिंह घायल हुआ । जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया । अजय के पास से बिना नंबर की बाइक और पिस्टल भी पुलिस ने बरामद किया ।
सुल्तानपुर में दो दिनों पूर्व होटल के बाहर हुई विजय नारायण सिंह की गोली मारकर हुई हत्या के मामले में पुलिस को सफलता मिल गई है। बीती रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान घटना के मुख्य आरोपी अजय सिंह सिलावर को गिरफ्तार कर लिया। इस मुठभेड़ में अजय सिंह के पैर में गोली लगी है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है वहीं पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।
दरअसल बीते 07 अप्रैल की शाम नगर कोतवाली के दरियापुर स्थित पल्लवी होटल के सामने मामूली विवाद में नरायनपुर के रहने वाले विजय नारायण सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जिसमें मृतक विजय के भाई सतीश की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।
बीती रात मुखबिर के जरिए पुलिस को सूचना लगी की घटना का मुख्य आरोपी अजय सिंह दूबेपुर से लखनऊ की तरफ निकलने वाला है। जिसपर हरकत में आई नगर कोतवाली और बंधुआ कला पुलिस ने घेराबंदी दी।
संदिग्ध परिस्थितियों में आ रही बाइक को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बाइक सवार बदमाश ने गोली चलानी शुरू कर दी। वहीं जवाबी कार्यवाही में बदमाश के पैर में गोली लगी।
मुख्य आरोपी कोर्ट में पेश, कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा
विजय नारायण सिंह हत्याकांड में मुख्य आरोपी अजय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया ।सीजेएम बटेश्वर कुमार ने आरोपी की रिमांड स्वीकृत कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया है ।

पीड़ित परिजन एसपी से मिल विवेचक बदलने की किया मांग
मंगलवार को मृतक विजय नारायण के परिजनो ने एसपी से मुलाकात किया है। पीड़ित परिजन केस में नियुक्त विवेचक नगर कोतवाल श्रीराम पाण्डेय की कार्यशैली पर आपत्ति जताई है । मुल्जिम से सांठगांठ का आरोप लगाते हुए एसपी को विवेचक बदलने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।
विजय नारायण सिंह हत्याकांड में विवेचक बनाये गये हैं I परिजनों को विवेचक नगर कोतवाल पर भरोसा नहीं है ।हत्याकांड दो दिनों पूर्व नगर कोतवाली के दरियापुर स्थित पल्लवी होटल के सामने हुआ था ।

