CRIME NEWS : दिनदहाड़े बदमाशों ने ब्लॉक प्रमुख के घर पर की अंधाधुंध फायरिंग
1 min read
REPORT BY LOK REPORTER
LUCKNOW NEWS I
लोक सभा चुनाव की सरगर्मी तेज है। चुनाव प्रचार जोरों पर है। प्रशासन भी कानून व्यवस्था को लेकर काफी सतर्क है, फिर भी आपराधिक घटनाओं से बीच-बीच में माहौल में दहशत फैल जाती है I अभी विगत सप्ताह में सुल्तानपुर जिले में भीड़भाड़ इलाके में बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष के भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी I अभी इस घटना की आंच ठंडी नहीं पड़ी थी कि अयोध्या जिले के ब्लाक रुदौली के प्रमुख के घर पर बदमाशों ने फायरिंग कर क्षेत्र में दहशत फैला दी है I
घटना का विवरण
रुदौली ब्लॉक प्रमुख शिल्पी सिंह के आवास पर सुबह अज्ञान बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाशों ने घर के सामने खड़ी गाड़ी में तोड़फोड़ भी कर दिया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पति व पूर्व ब्लॉक प्रमुख सर्वजीत सिंह ने कैंट थाना में तहरीर देकर दो नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे से फुटेज निकाल कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
रुदौली ब्लॉक प्रमुख शिल्पी सिंह का अयोध्या थाना कैंट के बढ़ई पुरवा में आवास है। पति व ब्लॉक प्रमुख सर्वजीत सिंह ने बताया ” सुबह करीब पांच बजे उनके घर पर चार बदमाश पहुंचे। उस समय पत्नी शिल्पी सिंह फूल तोड़ने के लिए निकली थी। बदमाशों ने घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। पत्नी शिल्पी सिंह चिल्लाती हुई जान बचाकर मौके से भागकर घर के अंदर चली गई।
जबकि तीन अन्य बदमाश घर के बाहर खड़ी इनोवा व स्विफ्ट डिजायर में तोड़फोड़ करने लगे। सर्वजीत सिंह ने घटना को लेकर मीडिया से बात करते हुए कहा ” मैं पति पत्नी सुबह टहलने के लिए जाता हूं, गुरुवार को आवश्यक कार्य होने के चलते मैं लखनऊ गया था। सुबह पत्नी ने पूरी घटना की जानकारी दिया। संभावना है कि ये लोग हमें मारने के मकसद से आए होंगे। हालांकि यह स्पष्ट नहीं कह सकता हूं।
घटना पर क्या कहते हैं जिम्मेदार पुलिस अधिकारी
कैंट थानाध्यक्ष संजय मौर्य ने बताया “दो दिन पूर्व ब्लाक प्रमुख के पति सर्वजीत सिंह का खंडासा थाना क्षेत्र में कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इसी बात को लेकर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। रुदौली निवासी भीम सिंह, अबू सराय निवासी सिंपल सिंह व दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है।