स्मृति इरानी ने लोकसभा के विभिन्न मंदिरों में भेजी गई हवन पूजन सामग्री
1 min read

अमेठी। चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर अमेठी सांसद एवं केंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास तथा अल्पसंख्यक मंत्रालय स्मृति इरानी द्वारा अमेठी लोकसभा के विभिन्न मंदिरों में हवन पूजन हेतु सामग्री भेजी गई। यह पहली बार नहीं है जब अमेठी सांसद द्वारा अमेठी के विभिन्न मंदिरों में हवन पूजन की सामग्री भेजी गई है I
हमेशा नवरात्रि के पावन पर्व पर चाहे चैत्र नवरात्रि हो या शारदीय नवरात्रि अमेठी सांसद द्वारा अमेठी के देवी मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में हवन पूजन की सामग्री भेजी जाती है। अमेठी वासियों के कुशल क्षेम हेतु और अमेठी की जनता की खुशहाली ,सुख, समृद्धि हेतु अमेठी सांसद द्वारा मंगल कामना की जाती है I
अमेठी सांसद द्वारा भेजी गई हवन पूजन सामग्री उत्थान सेवा संस्थान के माध्यम से अमेठी के सलोन के माता मिढुरिन देवी तेराहौं सलोन,हनुमान मंदिर तहसील परिसर सलोनी, माता मिढुरिन देवी परशदेपुर डीह,शिव मंदिर नसीराबाद छतोह, माँ भूमिरानी दुर्गा मंदिर कुंवरमऊ छतोह, गलथलेश्वर महादेव मंदिर डीह, हनुमान मंदिर सण्डहा छतोह, मां दुर्गा मंदिर परशदेपुर डीह, जय श्री ठाकुर बाबा मंदिर लहेंगा छतोह,हनुमान मंदिर शुकुल बाजार,
मां कामाख्या धाम मंदिर पन्ही शुकुल बाजार, महादेव विभूति हलियापुर, हनुमान मंदिर हलियापुर, हनुमान मंदिर गडरिया डीह जगदीशपुर, शिव मंदिर दक्खिनगांव खाकी शाहब बाबा हरीमऊ, नव दुर्गा मंदिर मरौचा तेतारपुर जगदीशपुर, नव दुर्गा मंदिर सरेसर जगदीशपुर सहित विभिन्न मंदिरों में हवन पूजन सामग्री भेजी।
इस अवसर पर सुधांशु शर्मा,शंकर बक्स सिंह,हिन्देश सिंह,दीपचंद्र पाण्डेय,नागेश चौबे,सुशील शुक्ल,शिवप्रसाद,अनिल आदि उपस्थित रहे।