सपनों के लगे पंख, किसान के बच्चों ने पिता के सपने को किया साकार
1 min readरायबरेली। जिले के सलोन विकासखंड सलोन क्षेत्र के दो किसान परिवार के बच्चों ने दरोगा की परीक्षा पास कर दरोगा बन गए। गरीब परिवार के दरोगा बने दोनों बच्चों ने अपने घर के साथ साथ क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
क्षेत्र के माधौपुर निनैया गांव निवासी बब्बन सिंह का पुत्र गौरव सिंह ने बताया की सलोन के सर्वोदय इंटरमीडिएट विद्यापीठ से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण कर फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज रायबरेली से ग्रेजुएशन की परीक्षा उत्तीर्ण किया है।
वही पीरा नगर केशवापुर निवासी कैलाश नाथ की पुत्री शालू ने परशदेपुर के ज्ञान भारती इंटरमीडिएट कॉलेज में इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण कर उसके बाद सर्वोदय पीजी कॉलेज सलोन से ग्रेजुएट की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
दोनो बच्चो का पुलिस विभाग के एस आई पद पर नियुक्ति होने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। एस आई पद पर चयनित हुए बच्चों के गांव तथा क्षेत्र के लोगों ने इस चयन पर खुशी व्यक्त कर उन्हें बधाई दी उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।