मार्ग निर्माण की जगी आस,धन आवंटन की जानकारी राज्य मंत्री को सदन को दी
1 min read

लखनऊ I
अमेठी जिले के तिलोई विधानसभा अंतर्गत सिंहपुर क्षेत्र की इन्हौंना महराजगंज सड़क के नव निर्माण की आस जगी है।27.600 किमी मार्ग के उच्चीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए शासन से 27 करोड़ रुपए अवमुक्त हुए हैं। यह जानकारी क्षेत्रीय विधायक एवं राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने दी है।
गौर तलब है कि इन्हौना महराजगंज मार्ग सराय गोपी से महराजगंज मार्ग की हालत बीते दस सालों से बदहाल है।मार्ग को गड्ढा मुक्त करने की कवायद हर साल होती है लेकिन मार्ग की हालत कभी सही नहीं हो सकी। सिंहपुर विकास क्षेत्र के इन्हौना से तिलोई ब्लाक के सेमरौता महराजगंज मार्ग की हालत अति जर्जर होने के कारण आए दिन लोग गिरकर चोटिल होते हैं उक्त मार्ग पर अभी कुछ दिन पूर्व आंशिक पैचिग हुई थी इसके बाद भी मार्ग पर समान गति से चल पाना आसान नहीं है।
पैचिंग के बाद भी कई स्थानों पर सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे ही सड़क की पहचान हैं।राहगीर इस गड्ढा युक्त सड़क पर चलते चलते खराब सड़क पर चलने के आदी हो चुके हैं।मार्ग की बदहाली के चलते राहगीर गिरकर आये दिन चोटिल होते रहते हैं। सेमरौता प्रधान देवी शरण बाजपेई की माने तो सेमरौता से लेकर महाराजगंज तक सड़क में भी बड़े-बड़े गड्ढे दुर्घटनाओं को दावत देते हैं इन गड्ढों में वाहन चालक अक्सर दुर्घटना का शिकार हो जातें हैं।
स्थानीय लोगों ने जताया आभार
सेमरौता प्रधान ने कहा कि राजा साहब का यह कार्य अति प्रशंसनीय है। इन्हौना महराजगंज मार्ग के उच्चीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए शासन से धन अवमुक्त होने की सदन में राज्यमंत्री की घोषणा के बाद क्षेत्र के लोगों ने राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह का आभार जताया है।
आभार जताने वालों में अंकित पासी प्रमुख सिंहपुर,पूर्व प्रमुख रंजीत सिंह,कौशलेंद्र सिंह,दिनेश जायसवाल,श्रीचंद्र चौरसिया,नवीन श्रीवास्तव,लल्लन सिंह,शिवाकांत तिवारी,कृपा शंकर विक्रम,राम कमल आदि गणमान्य लोग एवं जन प्रतिनिधि शामिल हैं।