नेहरू युवा केंद्र अमेठी ने किया विदाई एवं सम्मान समारोह
1 min read
अमेठी। नेहरू युवा केन्द्र अमेठी द्वारा लेखा एवं कार्यक्रम सहायक शिवशंकर यादव एवं प्रशाशनिक सहायक राम अवतार का विदाई एवं सम्मान समारोह डॉ भीमराव अम्बेडकर स्टेडियम अमेठी में आयोजित किया गया । अपने 28 वर्षो के अनुभवों को साझा करते हुए शिवशंकर यादव ने कहा कि हमें देश को सदैव सर्वोच्च स्थान पर रखकर कार्य करना चाहिए, तभी देश आत्मनिर्भर होगा। हमें अपने नैतिकता कभी छोड़ना नहीं चाहिए।
राम अवतार ने कहा कि हमें नेहरू युवा केंद्र से परिवार के सदस्य की तरह प्यार एवं आशीर्वाद मिला। नेहरू केंद्र अमेठी की उपनिदेशक डॉ आराधना राज ने कहा कि नेहरू युवा केंद्र को विशेष पहचान दिलाने में मेरे दोनों साथियों का योगदान विशेष रहा।
डॉ अर्जुन पाण्डेय अध्यक्ष जल विरादरी, डॉ धनंजय सिंह , अवधेश मिश्र बेलोरा,उप क्रीड़ा अधिकारी मुशर्रफ, राजेंद्र कुमार,पवन कुमार वर्मा, रामकली, देवमणि ओझा, राजेंद्र राजन अमर सिंह, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, सरिता सिंह,विवेक मिश्र,पवन कुमार वर्मा,मूल चन्द्र, विकास शुक्ल अमर सिंह, राजदेव, हृदय राम,हरि शंकर यादव, एडवोकेट राकेश यादव आदि लोगों ने उनको माल्यार्पण एवम उपहार भेंट कर सम्मानित किया। सभी ने सुखद जीवन की मंगलकामना की।