Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

हिन्दी ओलम्पियाड में रितांशु सिंह और अनुपम पाण्डेय को मिला राष्ट्रीय हिन्दी प्रतिभा सम्मान

1 min read
Spread the love

 

अमेठी। राजर्षि रणञ्जय सिंह ग्लोबल स्कूल (आरआरएसजीएस) ने हिन्दी विकास संस्थान, नई दिल्ली द्वारा आयोजित हिन्दी ओलम्पियाड प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विद्यालय के दो छात्रों को राष्ट्रीय स्तर का तथा एक छात्रा को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है। विद्यालय के कुल 48 विद्यार्थियों को पदक प्राप्त हुए हैं। श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेश कुमार श्रीवास्तव को हिन्दी विकास संस्थान द्वारा हिन्दी प्रेरक सम्मान से सम्मानित किया गया।

विगत वर्ष सितंबर माह में हिन्दी विकास संस्थान, नई दिल्ली द्वारा पूरे देश के अनेक विद्यालयों में हिन्दी ओलम्पियाड परीक्षा का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में आरआरएसजीएस के विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया था। हिन्दी विकास संस्थान ने अब ओलम्पियाड का रिजल्ट जारी किया। इसमें ग्लोबल स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया तथा उत्तर प्रदेश राज्य में सबसे अधिक पदक प्राप्त किए।


विद्यालय के कक्षा तीन के छात्र रितांशु सिंह तथा कक्षा आठ के छात्र अनुपम पाण्डेय को राष्ट्रीय हिन्दी प्रतिभा सम्मान प्राप्त हुआ तथा कक्षा नौ की छात्रा यशस्वी सिंह को हिन्दी बालश्रेष्ठ सम्मान प्राप्त हुआ। इसके अतिरिक्त कक्षा एक से नौ तक के कुल 23 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक, 21 विद्यार्थियों को रजत पदक तथा 4 विद्यार्थियों को कांस्य पदक प्राप्त हुए हैं।


राजर्षि रणञ्जय सिंह ग्लोबल स्कूल के विद्यार्थियों ने सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक पदक प्राप्त किए। इसके लिए हिन्दी विकास संस्थान द्वारा विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेश कुमार श्रीवास्तव को हिन्दी प्रेरक सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता के समन्वयक हिन्दी शिक्षक नवीन कुमार मिश्र, पंकज सिंह तथा अभिजित त्रिपाठी को हिन्दी विकास संस्थान द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवेश कुमार श्रीवास्तव ने सभी विजेताओं को पदक, प्रशस्ति पत्र और ट्राफी देकर सम्मानित किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा, कि यह उपलब्धि सभी छात्रों के अथक परिश्रम और शिक्षकों के प्रयत्नों का परिणाम है। हमारे विद्यालय ने राष्ट्रीय स्तर पर नवीन आयाम गढ़ा है, इसके लिए हम सभी गौरवान्वित हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों और छात्रों को शुभकामनाएं दी और कहा, कि हम निरंतर इसी प्रकार राष्ट्रीय स्तर पर नवीन आयाम गढ़ते रहेंगे।

इस अवसर पर सोमेश्वर प्रताप सिंह, पूनम सिंह, भूमिका तेजवानी, कीर्ति मिश्रा, पूजा श्रीवास्तव, प्रियंका सिंह, नवीन मिश्रा, पंकज सिंह, अभिजित त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »