Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन

1 min read

अमेठी । गणतंत्र दिवस व बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में वीर ओंकार सिंह मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा बाबा श्री भीषमशाह एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2023 का आयोजन ग्रामीण मिनी स्टेडियम घोरहा में आसल खेल स्पर्धा कार्यक्रम के अंतर्गत किया गया।खेल प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सदस्य पूर्वांचल विकास बोर्ड विजय विक्रम सिंह ने किया।

एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ झण्डारोहण के साथ हुआ।मुख्य अतिथि ने वीर ओंकार सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।ट्रस्ट की ओर से वरिष्ठ पत्रकार संजीव भारती व महेंद्र बरनवाल को भेंट प्रदान कर सम्मानित किया गया। घोरहा स्टेडियम के जूनियर खिलाडी डंपी, गौरव, विपुल, कर्मराज सिंह, राम जी सिंह के साथ पीआरडी जवान दीपक भाष्कर को खेल किट प्रदान कर बालिका वर्ग की 400 मीटर दौड का शुभारम्भ गन फायर कर किया गया।विशिष्ट अतिथि भादर ब्लॉक प्रमुख प्रवीण कुमार सिंह ने जूनियर खिलाडी प्रभात सिंह, शिवा सिंह को किट प्रदान करते हुए 3000 मीटर दौड का शुभारम्भ खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर गन फ़ायर कर किया।


1500 मीटर दौड का शुभारम्भ विशिष्ट अतिथि सपा नेता मान सिंह यादव ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर गन फ़ायर कर किया।800 मीटर दौड का शुभारम्भ रविंदर सिंह प्रेमी, जैराम सिंह नेता, मनोरम सिंह, लालता सिंह अनिल सिंह राहुल कुमार एन वाई वी ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया।400 मीटर दौड का शुभारम्भ ट्रस्ट के संरक्षक लल्लन सिंह, गंगाराम सिंह रमेश सिंह, स्वामीदेव सिंह राम चंद्र बाबा ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया। 400 मीटर सीनियर सिटीजन दौड कार्यक्रम का शुभारम्भ विजय कुमार सिंह, ट्रस्ट के प्रबंधक आदित्य विक्रम सिंह, सचिव अनुराग श्रीवास्तव, संदीप सिंह अंकित खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर गन फ़ायर कर किया।लम्बी कूद प्रतियोगिता शुभारम्भ कुश्ती पहलवान ददन सिंह चंद्रभान सिंह अंश सिंह द्वारा किया गया।

जूनियर वर्ग के खिलाडियों का वालीवाल के मैत्री मैच का शुभारम्भ विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष जिला वालीवाल संघ अमेठी महेंद्र प्रताप सिंह व सदस्य क्षेत्र पंचायत भादर संतोष पांडेय द्वारा किया गया।खेल प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि डॉ आदर्श शिवा दुबे, डॉ रमाकांत राजपूत, काँग्रेस नेता पवन दुबे द्वारा वालीवाल के फाइनल मैच का शुभारम्भ खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया गया।निर्णायक भूमिका में आलोक सिंह, अमित सिंह, अमन सिंह रहे ।

खेल प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि डॉ आदर्श शिवा दुबे, ट्रस्ट के संरक्षक लल्लन सिंह अध्यक्ष अभीष्ट विक्रम सिंह प्रबन्धक आदित्य विक्रम सिंह, कोषाध्यक्ष विक्रांत सिंह, सचिव अनुराग श्रीवास्तव डॉ रमाकांत राजपूत, काँग्रेस नेता पवन दुबे सपा नेता मान सिंह यादव, संदीप सिंह अंकित,अनिल सिंह द्वारा खिलाडियों को मेडल पहनाकर, प्रमाण पत्र के साथ पुरस्कृत किया गया।डॉ आदर्श दुबे जी द्वारा निर्णायक सदस्य आलोक सिंह, अमित सिंह, अमन सिंह व साथ मे सहयोगी सदस्य के रूप में उपस्थित रोहित सिंह, अमित सिंह पाशु, उत्कर्ष सिंह बसंत, उत्कर्ष सिंह टिकैत, निलेश सिंह, विपिन सिंह, विवेक कश्यप को विशेष रूप से पुरस्कार प्रदान कराया गया।ट्रस्ट के संरक्षक लल्लन सिंह, अध्यक्ष अभीष्ट विक्रम सिंह प्रबन्धक आदित्य विक्रम सिंह कोषाध्यक्ष विक्रांत सिंह, सचिव अनुराग श्रीवास्तव सदस्य संदीप सिंह अंकित द्वारा कार्यक्रम मे आए सभी अतिथि महोदय का माल्यार्पण कर बैच लगाकर साथ मे स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।

ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय विक्रम सिंह के द्वारा खेल व खिलाडियों के भविष्य के लिए कई प्रस्ताव रखे गए जिसे स्वीकार करते हुए
मुख्य अतिथि विजय विक्रम सिंह ने कहा कि खिलाडियों के लिए हर सम्भव मदद के लिए सदैव तैयार है आप के सभी प्रस्ताव को पूर्ण करना हमारा प्रथम कर्तव्य हैं I प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि कुश्ती कबड्डी, वालीवाल के मैदान को बनाने के लिए स्टेडियम में हम अति शीघ्र मिट्टी डलवा देंगे क्षेत्र के युवा आगे बढे यही हमारी अभिलाषा है।डॉ आदर्श दुबे ने कहा कि सभी खेल के खिलाडियों के लिए किट की व्यवस्था हम वर्ष कराते रहेगे,युवा आगे बढ़ेगे तभी हमारा देश प्रगति करेगा।

 

प्रतियोगिता परिणाम एक नजर

3000 मीटर दौड़
प्रथम दीपक
दितीय भानु प्रताप आयोध्या नगर
तृतीय उमा शंकर यादव पनवरिया

1500 मीटर दौड़

प्रथम अजय सिंह हरिहरपुर दितीय कुनाल भेवई तृतीय आदित्य विक्रम सिंह नगरडीह

800 मीटर दौड़

प्रथम रोहित यादव रामगंज दितीय सुभाष यादव तकिया तृतीय शिवम यादव अग्रेशर

400 मीटर बालक वर्ग

प्रथम सौरभ कुमार कोहरा
दितीय धर्मेंद्र प्रजापति शहरी
तृतीय शिवा सरोज तिरसुंडि

400 मीटर बालिका वर्ग 

प्रथम निशा पाल भेटुआ
दितीय किरण पाल भरेथा
तृतीय शिवानी सिंह भीमी

400 मीटर सीनियर सिटीजन

प्रथम राम ध्वज मौर्या भादर दितीय धीरेंद्र सिंह घोरहा
तृतीय रामचंद्र पाल घोरहा

लम्बी कूद
प्रथम दिलशाद
दितीय शिवम कश्यप
तृतीय अविनाश सिंह

वालीवाल प्रतियोगिता में –

विजेता घोरहा स्टेडियम
उपविजेता स्टेडियम बॉयज़ रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »