कांग्रेसियों ने मनाया कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का 51वाँ जन्मदिन
1 min read

अमेठी I
उत्तर प्रदेश प्रभारी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का 51वाँ जन्मदिन जिले भर में कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया I इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए I इसी कड़ी में कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राजू ओझा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बरना गांव में केक काटकर धूमधाम से मनाया।और जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।
गुरुवार को क्षेत्र के बरना गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओ के संग जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल व ब्लॉक अध्यक्ष राजू ओझा ने केक काटकर प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया इस दौरान उपस्थित लोगों ने प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर उन्हें मुबारकबाद देते हुए शुभकामनाएं दी और उनके दीर्घायु होने की ईश्वर से प्रार्थना की।
इसके बाद कम्बल वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें लगभग 500 कम्बल क्षेत्र के दूर दराज से आये जरूरत मन्द लोगो एवम कार्यकर्ताओ को प्रदीप सिंघल ने अपने हाथों से वितरित किया। इस मौके पर प्रदीप सिंघल ने कहा कि प्रियंका गांधी ना केवल साहसी निडर और प्रतिभाशाली राजनीतिज्ञ है बल्कि वह अपनी दादी इंदिरा गांधी का दूसरा स्वरूप है।
वही राजू ओझा ने कहा कि कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जो दलितों और वंचितों के दर्द को समझते हुए देश हित में काम कर रही है और आगे आने वाला समय भी कांग्रेस का ही होगा।
उक्त अवसर पर शत्रुघ्न सिंह, प्रशांत त्रिपाठी, सुनील सिंह, गोविंद लाल ओझा, हनुमन्त विश्वकर्मा,हुसैन हैदर, विकास यादव, सर्वेश सिंह, आशीष,मो जफर, जहीर अहमद, राजेंद्र शर्मा, सत्यम शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
वहीं मेडिकल कालेज में भी प्रसादम संस्था द्वारा चलाए जा रहे रैन बसेरा में प्रियंका जी के जन्मदिवस पर जाकर गरीब तीमारदारों को कम्बल वितरण किया गया I शाहगढ़ राहुल गांधी जी के सौजन्य से सैकड़ों जरूरतमंद गरीबों में कंबल वितरित किया गया। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल,उपाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह,ब्लॉक प्रमुख सदाशिव यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज कश्यप, बैजनाथ तिवारी, रामप्रताप पाण्डेय, शकील इदरीशी,ताहिर फारूकी आदि कांग्रेस नेता मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश प्रभारी कांग्रेस प्रियंका गांधी जी के जन्मदिवस पर अमेठी के कांग्रेसजनों ने भी कम्बल वितरण किया I अपनी नेता के जन्मदिवस पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस जगह-जगह विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर उनके सुमंगल की कामना कर रहा है।