दंगल के पहलवान ने दिखाए कुश्ती के जौहर,खूब बजी तालियां
1 min read

अमेठी। धर्म का ध्वज लहराने वाली तपो स्थली श्रीमत परमहंस आश्रम टीकर माफी अबकी बार अन्तर्राष्ट्रीय विराट दंगल कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित कर एकजुटता और भाईचारे का संदेश दिया। आयोजन परमहंस सेवा समिति टीकर माफी परमाध्यक्ष श्री 1008 स्वामी हरि चैतन्य ब्रह्चारी जी महाराज,सचिव स्वामी हर्ष चैतन्य (छोटे महराज) रहे।
हनुमान गढी के संस्थापक पंडित अवधेश नारायण पाण्डेय भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईएएस जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र अमेठी रहे। पहलवान का उत्साहवर्धन कर कार्यक्रम मे जोश भर दिए। परमाध्यक्ष श्री 1008 स्वामी हरि चैतन्य जी महाराज ने पहलवान को आर्शीवाद दिये। ब्लाक प्रमुख भेटुआ आकर्ष शुक्ल ने दंगल मे कुश्ती का लुत्फथ खूब उठाया।
पहलवानो ने ब्लाक प्रमुख भेटुआ आकर्ष शुक्ल को साफा भेट किये। कार्यक्रम मे श्री स्वामी हर्ष चैतन्य महराज के जन्मोत्सव पर लोगो ने खूब आर्शीवाद दिए। अन्तर्राष्ट्रीय दंगल विराट कुश्ती मे नेपाल देश के पहलवान देवाथापा ,अंगद पहलवान की कुश्ती रोमांच रही। साथ-साथ राजस्थान,पंजाब प्रांत के कालू पहलवान की कुश्ती नामी रही। नेपाल के पहलवान से बाजी हार गये। दिल्ली के सलीम पहलवान ने दंगल मे कुश्ती के जौहर दिखाए।
जौनपुर,अयोध्या पुरी के बाबा केशव दास पहलवान के साथ कई पहलवान कुश्ती मे दाव लगाई। इलाहाबाद के पहलवान राम सिंह ने कई कुश्ती लडी। बनारस के पहलवान रविन्द्र मिश्रा ने कुश्ती कार्यक्रम मे खास रही। दंगल कार्यक्रम मे स्वामी कटर महराज, अजय पाण्डेय,शिवम पाण्डेय श्रीमती शिव दुलारी सिंह महिला डिग्री कालेज के संस्थापक अरविन्द कुमार सिंह,कपिल पाण्डेय,अशोक सिंह हिटलर,संजय पाठक,संजय सिंह,मुन्ना सिंह,सुधांशु शुक्ल,विषुव मिश्र,ओम प्रकाश दूबे,डा अरविन्द चतुर्वेदी,राम किशुन पाल,बिन्दू पाण्डेय,राम शिरोमणि शुक्ल,राम बली यादव,शीतला तिवारी,शिव नाथ तिवारी आदि भारी भीड उमड पडी थी।
आसपास के बृक्षो और चाहरदीवार पर चढकर दंगल का आनन्द उठाया। भीड इस कदर रही की जगह कम पड गयी। बाहनो की लम्बी कतार लगी रही। प्रशासन भी सुरक्षा के प्रति सजग रहा। संचालक मंडल का सराहनीय प्रयास रहा। दर्शक तालिया खूब बजायी।