Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

राहुल पर मनोज मुंतशिर के बयान पर अमेठी में कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया

1 min read

 

अमेठी I

मनोज मुंतशिर के राहुल गांधी पर दिए गए बयान को लेकर अमेठी में भी हो हल्ला मचा हुआ है इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए लिखा है कि मनोज मुंतशिर अमेठी गौरीगंज के ही रहने वाले हैं। अमेठी राहुल गांधी जी का परिवार है। यहां के लोग उनके अपने हैं। मनोज मुंतशिर को जब पहली बार अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिला था तो राहुल जी ने खुद उन्हें बधाई दी थी। एक साक्षात्कार में उन्होंने यह बात कही है कि अमेठी का होने के चलते उन्हें हमेशा तवज्जो मिला। उन्होंने खुद ही एक इंटरव्यू में कहा था अनूप जलोटा जी उनसे अमेठी के नाम पर मिले। उन्होंने उन्हे उनके एक गीत पर पांच सौ रूपये दिए।

यह तवज्जो गांधी परिवार और राहुल गांधी की ही देन है। मनोज मुंतशिर ने पूर्व में देश और समाज को जोड़ने के लिए बहुत ही शानदार लेखन किया है। लेकिन पिछले कुछ समय से जाने किसी लोभ वश या डर वश वे सरकारी गीतकार हो गए हैं। उन्होंने डीएनए की बात की है। उन्हें पता होना चाहिए कि राहुल गांधी का डीएनए उस वीर परिवार का डीएनए है जिसने इस देश को अपने खून से सींचा है। इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी ने इस देश के लिए बलिदान दिया है। हमारे नेता राहुल गांधी का डीएनए उस त्याग की मूर्ति मां का डीएनए है जिसका नाम सोनिया गांधी है। जिसने देश के सबसे शक्तिशाली पद को त्याग दिया राहुल गांधी का डीएनए अमेठी का डीएनए है। उन वीर भाले सुल्तानियो का डीएनए है। जिन्होंने अंग्रेजों के छक्के छुड़ा दिए थे। ये डीएनए किसी से डरता नहीं है।

उसी डीएनए का एक बेटा देश को जोड़ रहा है। बिना डरे। मनोज शुक्ला का भी वही डीएनए है। उन्हें भी डरना नहीं चाहिए। किसी के डर में उन लोगों के खिलाफ अंट शंट नहीं बोलना चाहिए जिनका इतिहास बलिदान का रहा है। यदि उन्हें डरा धमका कर ऐसा बोलने को कहा जा रहा है तो अमेठी कांग्रेस उनके साथ है। वैसे भी हमारे नेता राहुल गांधी अमेठी से विशेष स्नेह रखते हैं मुझे लगता है वे उनका सात खून माफ कर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »