Lok Dastak

Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, Breaking News in Hindi.Lok Dastak

होनहार बिरवान के होत चीकने पात..जरूरतमंद लोगों में बांटकर कम्बल, युवा ने मनाया अपना जन्मदिन

1 min read
Spread the love

अमेठी I

जन्मदिन होता है तो लोग किसी होटल मे दो चार मित्रो साथियो के साथ हुलल्ड मचाते हुए जन्मदिन का केक काट सकते हैं। फेशबुक पर लिखते,,यारों के संग घूम मचाएंगे हम। लेकिन एक युवा ने अनोखा अंदाज अपनाया अपना जन्मदिन मनाने के लिए I गरीबों की जरूरत को पूरा करते हुए जन्मदिन मनाया I कहावत है कि होनहार  बिरवान के होत चीकने पात यानी कि होनहार के लक्षण पहले से ही दिखायी पड़ने लगते है। ये कहावत पूर्व प्रधान एवं समाजसेवी अर्जुन सिंह भदौरिया जो अपने परोपकारी स्वभाव एवं कार्य के लिए क्षेत्र में प्रसिद्ध हैं, उन्हीं के सुपुत्र शिवेन्द्र प्रताप सिंह के ऊपर सटीक बैठ रही है I

सिंहपुर विकास क्षेत्र के पूरे बैशन मजरे जैतपुर निवासी व सिंहपुर ब्लाक के पूर्व प्रधान संघ अध्यक्ष अर्जुन सिंह भदौरिया के सुपुत्र शिवेन्द्र प्रताप सिंह यह सब करने बजाय
अपने जन्मदिन के शुभ अवसर ग्रामसभा के अति जरूरत मंदव्यक्तियों व महिलाओं को ठंड से बचने के लिए कम्बल वितरित कर अपनी खुशियां मनाई। शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि
ख़ुशी देने मे होती हैं,आप भी प्रयास कर देखें।ठंडी का मौसम है
कोई चुनाव भी नही है कि कोई राजनीतिक दल इनकी मदद को आगे आ जाता। हमारे क्षेत्र में बहुत ऐसे जरूरतमंद लोग हैं जिनको ठंडी से बचने के लिए गर्म कपड़ों की आवश्यकता है।इसलिए मैंने अपने जन्मदिन पर अति जरूरतमंद लोगों कम्बल देने का एक छोटा सा प्रयास किया है।इस मौके पर संजीत सिंह, राजकुमार सिंह, रघुनाथ सिंह, अभय सिंह, सुघर सिंह, आशीष सिंह, अवधेश चौरसिया, महराजदीन चौरसिया, अशोक चौरसिया, अखिलेश सिंह चौहान, चंद्रप्रकाश शुक्ला, रामशंकर सिंह, रामनरेश सिंह, स्वामी दयाल तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन सिंह भदौरिया ने अपने पुत्र के इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright ©2022 All rights reserved | For Website Designing and Development call Us:-8920664806
Translate »