माह भर से युवती लापता,गुमशुदगी दर्ज,परिजन परेशान
1 min read
अमेठी। तेईस वर्षीय युवती घर से सिलाई सिखने निकली। लेकिन सिलाई सेन्टर नही गयी। भाई गौरव गुप्ता ने बहन के हत्या,अप्रिय घटना घटित होने की अशंका जताई है। गुमशुदगी पुलिस ने दर्ज किया। इसके बाद पुलिस कुछ करने को राजी नही है।
थाना कोतवाली अमेठी परिक्षेत्र के गांव जंगल रामनगर निवासी गौरव गुप्ता पुत्र राम किशुन गुप्ता की 23 वर्षीया छोटी बहन सिलाई सीखने घर निकली, लेकिन घर वापस नही लौटी। 16नवम्बर को दस हजार यूको बैक से बहन के खाते से रूपये निकले। पुलिस को जानकारी दी, लेकिन पुलिस जांच धीमी कर दी। पीड़ित परिवार दहशत में है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल चल रही है। खबर मिलने पर कार्यवाही होगी। पीड़ित गौरव गुप्त ने सांसद से न्याय की गुहार की है। परिवार दहशत मे है। महिलाओ को सुरक्षा नही मिल पा रही है। पुलिस अनसुनी कर रही है। इंसाफ नही मिल रहा है I गौरतलब है कि अमेठी मे महिलाओ के गायब होने का सिलसिला जारी है। जंगल रामनगर की युवती गायब हुई। इसके पहले ग्राम पंचायत बैसडा के हुबलाल की नाबालिग पुत्री गायब हो गई है I मुकदमे मे नामजद अभियुक्त से बरामद नही कर पा रही। इस तरह शहर के रायपुर फुलवारी के हीरालाल पुत्र मोहन लाल की पत्नी गायब हुई । सप्ताह भर बीत गये। पुलिस तलाश नही कर पायी। पीड़ित पति हीरालाल उर्फ बहेतू बेहद दुखी है। सरकार को कोस रहा है। मामले का मुकदमा दर्ज करने को पुलिस राजी नही है। इस तरह की घटनाओ का घटित होना पुलिस के इकबाल को अपराधी चुनौती देने के समान है I सरकार की छबि पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है I