सेवा,समर्पण और संगठन भाजपा की कार्य संस्कृति-संजय राय
1 min readअमेठी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन मंगलवार को मटियारी भवन गौरीगंज में आयोजित किया गया। भाजपा के प्रदेश मंत्री और जिला प्रभारी संजय राय और जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन किया। प्रशिक्षण वर्ग मे युवा टीम को एक भारत-श्रेष्ठ भारत के निर्माण के भाजपा के संकल्प को पूरा करने के लिए सेवा भावना के साथ समाज में रचनात्मक कार्यों को आगे बढाते रहने का संदेश दिया गया। केन्द्र की नमो और योगी सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के पात्र और जरूरत मंद लोगों को दिलाने और गांव गांव जाकर कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच दीपावली की खुशियाँ बांटने की जिम्मेदारी भी दी गयी।
प्रदेश मंत्री संजय राय ने कहा कि सेवा,समर्पण और संगठन भाजपा की कार्य संस्कृति है।इसी के बल पर भाजपा आज दुनिया की नम्बर एक की पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश की सभी राष्ट्रीय समस्याओं का हल करके राष्ट्र के गौरव और सम्मान को बढाया है। प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र मे भाजयुमो के जिला अध्यक्ष विषुव मिश्रा ने अतिथि वक्ताओं का स्वागत सम्मान किया और स्मृति चिंह भेंट किए।प्रथम सत्र वैचारिक अधिष्ठान और एवं कार्यपद्धति विषय पर आधारित रहा।इस सत्र में प्रदेश मंत्री ने अपने विचार व्यक्त किए। द्वितीय सत्र में भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ने नयी युवा टीम को भाजपा के अतीत,इतिहास और अब तक के सांगठनिक और राजसत्ता के सफर की जानकारी दी।उन्होंने कहा कि जिस सदन में भाजपा के कभी दो सांसद हुआ करते थे,आज वही भाजपा कांग्रेस मुक्त भारत के निर्माण की तरफ अग्रसर है। संगठन में बूथ का कार्यकर्ता सबसे महान होता है।अपना बूथ सबसे मजबूत के पुराने नारे को दोहराया और कहा कि पिछले लोक सभा चुनाव मे पार्टी जिन बूथों पर हारी थी,उन बूथों पर भी 2024में विजय ध्वज लहराने के संकल्प के साथ हमें निरंतर काम करते रहना है। भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने हमारा विचार परिवार विषय पर संवाद किया और भाजपा तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक और सहयोगी की कार्यसंस्कृति के बारे में युवाओं को जानकारी दी। तीसरे सत्र में पुराने भाजपा नेता केशव सिंह ने युवा टीम के बीच संगठन में काम के अपने अनुभव साझा किए और जोर देकर कहा कि विपक्षी दलों की लाख कोशिश के बाद भी युवा शक्ति मोदी और योगी जी के साथ खडी है।
भाजयुमो के जिला अध्यक्ष विषुव मिश्रा ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने हमारी टीम से जो अपेक्षा की है,हम उस पर खरे उतरेंगे।