मौसम की मार झेल रहे हैं किसान, धान की फ़सल चौपट
1 min readअजीत प्रताप सिंह
रायबरेली I
लगातार हो रही बारिश के चलते धान की तैयार फसल पूरी तरह चौपट होने की कगार पर है अधिकतर धान की फसल तेज हवा और बारिश के चलते खेतों में गिर गए हैं। वही तिल की फसल भी चौपट हुई है। जब किसानों को धान की बुआई के लिए पानी की आवश्यकता थी उस समय तो बरसात नहीं हुई किसी तरह किसान धान की फसल तैयार किया तो लगातार हो रही बारिश हुआ हवा से धान की खेती पूरी तरह चौपट हो गई तैयार धान की फसल खेतों में गिर कर नष्ट हो गई है। इसी तरह तिल की खेती भी चौपट हो गई है यदि बरसात न रुकी तो आलू मटर सरसों की खेती भी बेकार हो जाएगी। अपने खून पसीने की कमाई लगाकर किसान ने धान तो बो लिया परंतु अब धान की फसल किसानों के घर तक नहीं पहुंच पाएगी।
धान की फसल चौपट होने से किसान खेतों की मेड़ों पर जाकर हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं। धान की फसल चौपट होने से इस बार सरकारी कृषि मण्डी में लगने वाले धान खरीद के सरकारी कांटो पर ना तो किसान पहुंचेंगे और ना ही धान जिससे धान क्रय केंद्रों पर धान की कम खरीदारी की उम्मीद देखी जा रही है। जो धान बचे भी हैं उसमें कंडो नाम का रोग लग चुका है जिससे किसान पूरी तरह आहत हो गया है। धान के खेतों में पानी भर जाने से लगभग सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हुई है।